scriptअश्लील वीडियो देखने के आरोपियों को बनाया मंत्री | accusers of ***** porn videos made minister | Patrika News

अश्लील वीडियो देखने के आरोपियों को बनाया मंत्री

locationबैंगलोरPublished: Aug 21, 2019 08:01:08 pm

सिद्धरामय्या ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
कहा कि बी.एस. येडियूरप्पा की सरकार कुछ दिनों की मेहमान
अयोग्य घोषित विधायकों को कांग्रेस में लेने का सवाल नहीं

अश्लील वीडियो देखने के आरोपियों को बनाया मंत्री

अश्लील वीडियो देखने के आरोपियों को बनाया मंत्री

बेंगलूरु. कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरामय्या ने कहा कि बी.एस. येडियूरप्पा की सरकार कुछ दिनों की मेहमान है और राज्य में छह महीने में मध्यावधि चुनाव होंगे।

उन्होंने बादामी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित लोंगो की समस्याओं का आवलोकन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने कांग्रेस और जद-एस के विधायकों को लालच देकर इस्तीफा दिलवाया। लेकिन, अब उन विधायकों को भाजपा ने बीच भंवर में छोड़ दिया है। अयोग्य घोषित हो चुके विधायकों को अब अपनी गलती पर निराशा हो रही है। इन विधायकों को कांग्रेस में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
गिर जाएगी सरकार

उन्होंने कहा कि अब कई भाजपा विधायक मंत्री नहीं बनाए जाने से असंतुष्ट हैं। आने वाले दिनों में असंतोष का स्वर सामने आएगा और येडियूरप्पा सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि दागी विधायको को मंत्रिमंडल मेें शामिल किया गया है। विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने के आरोप का सामना कर रहे लक्ष्मण सवदी और सी.सी. पाटिल को शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो