सहयोगी संत मुनि भरत कुमार ने कहा कि भगवान राम की मर्यादा, आचार्य भिक्षु का त्याग, मुनि अर्हत कुमार का संयम, इस त्रिवेणी से हम अपनी आत्मा की चेतना को उजागर कर सकते हैं।
मुनि जयदीप कुमार ने विचार व्यक्त किए। होसकोटे सभाध्यक्ष इन्द्रचन्द धोका ने स्वागत किया। बेंगलोर गांधीनगर सभा अध्यक्ष सुरेश दक ने विचार व्यक्त किए। तेयुप बेंगलुरु भजन मंडली प्रज्ञा संगीत सुधा व महिला मंडल गांधीनगर ने भक्ति गीत का संगान किया। राजाजीनगर सभा अध्यक्ष शांतिलाल पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष स्वर्णमाला पोखरणा, तेयुप अध्यक्ष विनय वैद, अणुव्रत महासमिति सहमंत्री कन्हैयालाल चिप्पड़, टीपीएफ प्रधान ट्रस्टी माणक बलदोटा ने भी वक्तव्य दिया ।
आगामी अक्षय तृतीया का आयोजन मुनि ने राजाजीनगर में करने की घोषणा की।
आगामी अक्षय तृतीया का आयोजन मुनि ने राजाजीनगर में करने की घोषणा की।
मुनि की प्रेरणा से टीपीएफ द्वारा विश्व शांति हेतु लोगस्स जाप अनुष्ठान का बैनर अनावरण किया गया। यह विश्व शांति जप अनुष्ठान 12 जुलाई से 8 सितंबर 2022 तक चलेगा। मुनि ने बेंगलोर शहर की सीमा में जुलूस के साथ प्रवेश किया। इस अवसर पर अभयराज कोठारी, महावीर धोका, राजेन्द्र बैद, बाबुलाल बाफना, प्रवीण बोहरा, सरस्वती बाफना, शान्तिलाल पोरवाल, हरकचंद ओस्तवाल,महावीर ओस्तवाल के साथ बेंगलोर, होसकोटे,केजीएफ व अनेक क्षेत्रों से श्रावक श्राविका उपस्थित रहे। संचालन धर्मीचंद धोका व नवनीत मुथा ने किया।