बैंगलोर

सडक़ दुर्घटना में अभिनेत्री शर्मिला घायल

शनिवार तडक़े एक सडक़ दुर्घटना में कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे और उनके मित्र लोकेश वसंत गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बैंगलोरApr 04, 2020 / 03:48 pm

Santosh kumar Pandey

सडक़ दुर्घटना में अभिनेत्री शर्मिला घायल

बेंगलूरु. शनिवार तडक़े एक सडक़ दुर्घटना में कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे और उनके मित्र लोकेश वसंत घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शर्मिला के चेहरे और हाथ पर चोट लगी हैं, जबकि लोकेश के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
दुर्घटना स्थल को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि तडक़े तीन बजे वसंत नगर के अंडरब्रिज के पास हुए इस हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली। बाद में पुलिस को पता चला कि कनिंघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से घायलों भर्ती किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि 33 वर्षीय अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे और 35 वर्षीय लोकेश वसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने अस्पताल को बताया था कि दुर्घटना जेपी नगर में हुई।
पुलिस को शक है कि दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठा बयान दिया है। दोनों के पास लॉकडाउन के दौरान बाहर आने के लिए कोई पास नहीं था। हाई ग्राउंड यातायात पुलिस कार को जब्त करके मामले की जांच कर रही है।

Hindi News / Bangalore / सडक़ दुर्घटना में अभिनेत्री शर्मिला घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.