scriptलॉकडाउन के पश्चात स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल : डिसूजा | Administration failed to control the situation after lockdown: D'Souza | Patrika News

लॉकडाउन के पश्चात स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल : डिसूजा

locationबैंगलोरPublished: Apr 05, 2020 03:40:53 pm

Corona Lockdown in Karnataka: लॉकडाउन के बाद 14 दिन गुजर चुके हंै लेकिन राज्य सरकार अभी तक किसी भी योजना को जारी करने में विफल रही है। राज्य में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर्स उपलब्ध नहीं होने से हालात बिगड़ सकते हैं। विधान परिषद सदस्य आइवन डिसूजा ने यह बात कही।

लॉकडाउन के पश्चात स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल : डिसूजा

लॉकडाउन के पश्चात स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन विफल : डिसूजा

मेंगलूरु. लॉकडाउन के बाद 14 दिन गुजर चुके हंै लेकिन राज्य सरकार अभी तक किसी भी योजना को जारी करने में विफल रही है। राज्य में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर्स उपलब्ध नहीं होने से हालात बिगड़ सकते हैं। विधान परिषद सदस्य आइवन डिसूजा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। किराना दुकानों में अनाज तथा अन्य सामग्रियों का भंडार खत्म होता जा रहा है। दुकानों में राशन सामग्री की आपूर्ति के लिए सरकार ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है।
उन्होंने कहा की एक ओर केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को मासिक किश्तों के भुगतान में राहत की घोषणा करती है तो दूसरी ओर बैंकों की ओर से उपभोक्ताओं को ईएमआई के भुगतान के संदेश मिल रहे हैं। किसानों की समस्या के समाधान के लिए भी सरकार के पास कोई स्पष्ट रणनीति नहीं है। सब्जी और फल खेतों में सड़ रहे हैं। राज्य सरकार को सभी परिवारों को अनाज देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो