scriptआधुनिक तकनीक मछुआरों के लिए लाभदायक : येडियूरप्पा | Advanced technique will benifit fishermen | Patrika News

आधुनिक तकनीक मछुआरों के लिए लाभदायक : येडियूरप्पा

locationबैंगलोरPublished: Nov 24, 2020 09:18:58 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राज्य को 121 करोड़ रुपए का अनुदान

आधुनिक तकनीक मछुआरों के लिए लाभदायक : येडियूरप्पा

आधुनिक तकनीक मछुआरों के लिए लाभदायक : येडियूरप्पा

बेंगलूरु. आधुनिक तकनीक के सहारे मछुआरों की सुरक्षा तथा आय में वृद्धि के साथ मछलीपालन को लाभदायक बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने यह बात कही।विधानसभा में यहां विश्व मछुआरा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि अथक श्रम करनेवाले मछुआरों के विकास के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं जारी की है। गत वर्ष सत्ता में आने के पश्चात तुरंत मछुआरों की ऋणमुक्ति के लिए 60 करोड़ रुपए जारी किए थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के बजट में इस क्षेत्र के विकास के लिए 251 करोड़ 52 लाख रुपए का आवंटन किया गया है। केंद्र सरकार से प्राप्त 200 करोड़ रुपए का अनुदान मछुआरों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किया गया है।तटीय कर्नाटक के जिलों में मछुआरों की यांत्रिक (मेकेनाइज्ड) नौकाओं को लिए रियायती दरों पर डीजल उपलब्ध किया जा रहा है। डीजल पर सब्सिडी के रूप में मछुआरों के खाते में 125 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राज्य को 121 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है।इस क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही है। जिसके कारण मछुआरों की आय में वृद्धि दर्ज हो रही है। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित हेसरघट्टा तालाब के परिसर में शीघ्र ही एक सुसज्जित मत्स्य पालन सेंटर स्थापित किया जाएगा।
कार चुरानेवाला गिरफ्तार

बेंगलूरु. चंद्रा ले आउट पुलिस ने कार चुराने के मामले में कुंबलगोडु निवासी मोहमद मुजामिल (36) को गिरफ्तार कर दो कार बरामद कर ली हैं। चंद्रा ले आउट थाने में एक व्यक्ति ने 15 सितंबर को उनके मकान के निकट पार्क कार चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद मुजामिल से रामनगर जिले से चुराई कार भी बरामद की गई है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बेंगलूरु. मादनायकनहल्ली थानांतर्गत माचोहल्ली के निकट शनिवार को तड़के एक सड़क दुर्घटना में लॉरी ने बाइक सवार को कुचल दिया।पुलिस के मुताबिक हादसे में मृत बाइक सवार की पहचान श्रीकांत (21) के रूप में की गई है। बाइक की पिछली सीट पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस हादसे के पश्चात मौके से फरार लॉरी चालक को तलाशी कर रही है।
बाइक चुरानेवाले तीन गिरफ्तार

बेंगलूरु. चिकजाला पुलिस ने बाइक चुराने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर 9 बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में सुब्रमणी (19), नागार्जुन (20) तथा जाबीर (19) को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से यलहंका न्यू टाउन, बागलूरु, तथा चिकजाला थानों में दर्ज बाइक चोरी के 9 मामले सुलझ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो