script

कोरोना : कर्नाटक में 80 दिन बाद फिर मिले एक हजार से ज्यादा नए संक्रमित

locationबैंगलोरPublished: Mar 17, 2021 10:09:08 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 1135 संक्रमित, 561 डिस्चार्ज, छह मौतें- पीएम-सीएम की आज होने वाली चर्चा पर टिकी निगाहें

कोरोना : कर्नाटक में 80 दिन बाद फिर मिले एक हजार से ज्यादा नए संक्रमित

बेंगलूरु. राज्य में कोरोना के नए संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। 80 दिन के बाद मंगलवार को किसी एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना संक्रकिम होने की पुष्टि हुई। मंगलवार को लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या बढ़ी। स्वास्थ्य विभाग ने 1135 नए मामलों की पुष्टि की। पिछले साल 25 दिसम्बर के बाद पहली बार राज्य में एक दिन में इतने मामलों की पुष्टि हुई है। 25 दिसम्बर को 1005 मामले मिले थे। राज्य में बढ़ते मामलों के साथ ही सरकार ने पाबंदियां बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।

अब निगाहें बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के बढ़ते मामलों पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा पहले ही प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के बाद अगले कदम के बारे में निर्णय की बात कह चुके हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 हजार से ज्यादा
नए मरीजों के साथ स्वस्थ होने वाली की संख्या में कमी के कारण उपचाराधीन मरीजों की संख भी बढ़ रही है। मंगलवार को 561 मरीजों को ही अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही राज्य में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 9,428 पहुंच गई है। कोविड से कुल 12,403 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने छह मौतों की पुष्टि मंगलवार को की। 129 मरीज आइसीयू में उपचाराधीन हैं। मंगलवार को कोविड के 1135 नए मरीज मिले हैं। अब तक संक्रमित 9,62,339 लोगों में से 9,40,489 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

एक सप्ताह से बढ़ रहा ग्राफ
बीते आठ दिनों के दौरान राज्य में कोविड के 6,999 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4,234 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। इस दौरान राज्य में 34 लोगों की कोविड से मौत हुई है। इनमें से 23 मौतें बेंगलूरु शहर में हुई हैं। इस अवधि में राज्य में 3,01,998 नमूने जांचे गए। राज्य में रिकवरी दर 97.72 फीसदी रही है। कोविड वॉर रूम के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च तक राज्य में 20, 342 लोग एक्टिव क्वारंटाइन में हैं। इनमें से 12,007 लोग बेंगलूरु शहर में हैं। बेंगलूरु में 2,541 सहित राज्य में 3,960 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 6,485 रैपिड एंटीजन और 61,984 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 68,469 नए नमूने जांचे।

62 फीसदी से ज्यादा मामले बेंगलूरु से
1135 नए मरीजों में से 710 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। बेंगलूरु में एक्टिव मरीजों की तादाद 6,832 पहुंच गई है। 4,12,699 मरीजों में से 4,01,339 ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। बेंगलूरु में कोविड से 4,527 मरीजों की मौत हुई है। रिकवरी दर 97.24 फीसदी और मृत्यु दर 1.09 फीसदी है।

16 लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका
राज्य में मंगलवार को 82,038 लोगों ने कोराना टीका लगवाया। इसके साथ ही टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 16,35,310 पहुंच गई है। इनमें 5,20,922 लाभान्वित वरिष्ठ नागरिक हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के 15,913 और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 53,893 लोगों का मंगलवार को टीकाकरण हुआ। 3,240 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 3,271 ने दूसरी डोज लगवाई। 1,798 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली जबकि 3,920 ने दूसरी खुराक ली।

बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग
चिकबल्लापुर जिले में टीके के प्रतिकूल प्रभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 70 वर्षीय पुरुष को आठ मार्च को कोविशील्ड टीका लगा। उसी दिन शाम को तबीयत बिगड़ गई। दो दिनों तक बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती रही। इसके बाद 10 मार्च को मरीज को बेंगलूरु स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिसीजेज में भर्ती किया गया। मरीज फिलहाल वार्ड में उपचाराधीन है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज स्थिर है। उसे करीब 15 वर्षों से मधुमेह की शिकायत भी है।

ट्रेंडिंग वीडियो