प्रचार प्रसार संयोजक सज्जन ाज मेहता ने बताया कि जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश टांटिया, संरक्षक मोफतराज मुणोत, कर्नाटक अध्यक्ष पदमराज मेहता, प्रमोद लोढ़ा, उपाध्यक्ष, मुमुक्षु समिति, कांतिलाल धूलिया, राष्ट्रीय दीक्षा संयोजक ने अभिनिष्क्रमण यात्रा की अगवानी की। संघ के मंत्री गौतमचन्द ओस्तवाल ने दीक्षा प्रक्रिया का श्री गणेश कराया।
इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में साध्वीवृन्द ने कहा कि दीक्षा की अनुमति अवश्यम्भावी हैं अत: वीर पिता गौतम गुंदेचा, माता निर्मला गुंदेचा, भ्राता दीपक, ननिहाल पक्ष, नाना ताराचंद गुगलिया परिवार की,अखिल भारतीय जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,जोधपुर और बेंगलूरु कर्नाटक शाखा के पदाधिकारियों की अनुमति हासिल की। जैन रत्न श्राविका मंडल अध्यक्ष गुणवंती सांखला और जैन रत्न युवक परिषद के मनीष सांखला और पदाधिकारियों ने भी अनुमति प्रदान की।

साध्वी रुचिता ने संयम की व्याख्या करते हुए संघ, गुंदेचा परिवार और गुगलिया परिवार के सहकार की अनुमोदना करते हुए मुमुक्षु रेणु के चेहरे पर उल्लास की तारीफ की। पाप से पुण्य, आत्मा से परमात्मा, राग से वीतराग की यात्रा है संयम की यात्रा। महासती वृन्द ने लोगस्स, करेमि भंते, नमोत्थुनम, आदि की विधिवत प्रक्रिया शुद्ध स्थानकवासी परंपरा अनुरूप कराई जिसकी अनुमोदना उपस्थित श्रावक श्राविका वर्ग ने हर्ष हर्ष से की। साध्वी रुचिता ने नवदीक्षित साध्वी के रूप में रेणु को साध्वी रचनाश्री से नामित किया। बड़ी दीक्षा की घोषणा 13 मई को श्रीरामपुरम श्रीसंघ में की गई। अध्यक्ष पदमराज मेहता ने साध्वीवृन्द के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और 6 ठाणा के 7 ठाणा बनने पर शुभकामनाएं दीं। भावी आचार्य महेन्द्र मुनि का 48वां दीक्षा दिवस राजाजीनगर स्वाध्याय भवन में रविवार 15 मई को 2 सामायिक के साथ मनाया जाएगा। मोफतराज मुणोत ने बेंगलूरु संघ की एकता, गुरुभक्ति, की अनुमोदना की।
वीनस इंटरनेशनल स्कूल के टी.बालकृष्ण और शेखर तथा प्रशासन का सहयोग रहा। यातायात समिति, दीक्षा समिति, भोजन समिति, आवास निवास समिति, प्रचार प्रसार समिति, महिला मंडल, युवक परिषद, सहयोगी संघ संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की अहम भूमिका रही। दीक्षा के तुरंत पश्चात साध्वीवृन्द अपराह्न 3:15 बजे विहार कर विनोदकुमार गुंदेचा के निवास राजाजीनगर धोबीघाट पहुंचे। साध्वीवृन्द रविवार सुबह सूर्योदय के उपरांत विहार कर गुंदेचा निवास से ईटा गार्डन जैन स्थानक में पहुंचेंगी।