scriptलोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की पराजय होगी | All major leaders of the Congress will be defeated Lok Sabha elections | Patrika News

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की पराजय होगी

locationबैंगलोरPublished: Apr 28, 2019 11:47:42 pm

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने लोकसभा चुनाव में राज्य के दिगग्ज कांग्रेस नेताओं की शिकस्त का दावा किया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की पराजय होगी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की पराजय होगी

बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने लोकसभा चुनाव में राज्य के दिगग्ज कांग्रेस नेताओं की शिकस्त का दावा किया है। चिंचोली और कुंदगोल विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के मद्देनजर यहां शुक्रवार को पार्टी विधायकों एवं सांसदों की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, लोकसभा में कांग्रेस नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. एम. वीरप्पा मोइली की पराजय का दावा किया है।

कांग्रेस व जनता दल-एस गठबंधन सरकार की ओर इशारा करते हुए येड्डियूरप्पा ने कहा कि 23 मई के बाद सत्तारूढ़ दलों के भीतर मतभेद और गहरा जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे देश में भाजपा 300 सीटें जीतेगी। वहीं, प्रदेश की 28 में से 22 सीटें पार्टी के पक्ष में रहेंगी।


उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अनुमान के मुताबिक वीरप्पा मोइली, केएच मुनियप्पा, मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव हार रहे हैं और अगर तूमकूरु में एचडी देवगौड़ा भी हार जाएं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह सब वे मीडिया को सुनाने या पार्टी के सांसदों, विधायकों को संतुष्ट करने के लिए नहीं कह रहे हैं कि बल्कि जमीनी रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सियासी उठपाटक के बीच ही चिंचोली और कुंदगोल में विधानसभा उपचुनाव आ रहे हैं, जहां पार्टी सफलता हासिल करेगी।

चिंचोली में अविनाश जाधव हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी
बेंगलूरु. चिंचोली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा से डॉ. उमेश जाधव के पुत्र अविनाश जाधव प्रत्याशी हो सकते हैं। पहले यहां डॉ. उमेश जाधन के भाई रामचंद्र जाधव को प्रत्याशी बनाने के संकेत मिल रहे थे। अंतिम क्षणों में डॉ. उमेश जाधव के दबाव पर अविनाश जाधव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

इसके अलावा भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस में जाने की तैयारी कर रहे सुनील मल्कापुरे को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने विधान परिषद सदस्य बनाने का आश्वासन देकर मनाने के प्रयास किए हैं। वहीं, कुंदगोल विधानसभा के लिए भाजपा ने येड्डियूरप्पा के रिश्तेदार एसआई चिक्कनगौडर को प्रत्याशी घोषित किया है। क्षेत्र का दायित्व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर, सासंद प्रहलाद जोशी तथा केएस ईश्वरप्पा को सौंपा गया है।

वर्ष 2018 के चुनाव में यहां चिक्कनगौडर कांग्रेस के प्रत्याशी सीएस शिवल्ली से केवल 634 मतों से मतों से हारे थे। यहां दिवंगत पूर्व मंत्री सीएस शिवल्ली की पत्नी कुसुमा कांग्रेस-जद गठबंधन की प्रत्याशी होंगी। गठबंधन प्रत्याशियों को दोनों क्षेत्रों में जीतना अनिवार्य है। अगर यहां भाजपा की जीत होती है तो भाजपा के विधायकों की संख्या 106 हो जाएगी। इससे विधानसभा में सत्ता का समीकरण बिगडऩे की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो