scriptसभी टोल गेट इलेक्ट्रॉनिक होंगे | All toll gates will be electronic | Patrika News

सभी टोल गेट इलेक्ट्रॉनिक होंगे

locationबैंगलोरPublished: Oct 16, 2019 08:24:26 pm

उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्धों का पता लगाने व बिना दस्तावेज के वाहनों के बारे में विवरण जुटाने के उद्देश्य से राज्य के सभी मानव संचालित टोल गेट को इलेक्ट्रॉनिक टोल गेट में परिवर्तित किया जाएगा।

सभी टोल गेट इलेक्ट्रॉनिक होंगे

सभी टोल गेट इलेक्ट्रॉनिक होंगे

बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्धों का पता लगाने व बिना दस्तावेज के वाहनों के बारे में विवरण जुटाने के उद्देश्य से राज्य के सभी मानव संचालित टोल गेट को इलेक्ट्रॉनिक टोल गेट में परिवर्तित किया जाएगा।
कारजोल ने संवाददाताओं को बताया कि इस आधुनिक योजना को 1 अप्रेल 2020 से ही लागू कर दिया जाएगा। पूरे देश में नई व्यवस्था लागू होगी और कर्नाटक के सभी टोल गेट इलेक्ट्रॉनिक टोल गेट में परिवर्तित होंगे। केन्द्र सरकार की मदद से टोल नाकों का तकनीकी उन्नयन किया जाएगा तथा पूरे देश में समान शुल्क उसी दिन से लागू हो जाएगा।
सरकार के इस कदम से वाहनों के शुल्क संग्रहण में होने वाली गड़बडिय़ों को रोका जा सकेगा और समाजकंटकों के टोल मार्ग से गुजरने पर उनके फोटो प्राप्त किए जा सकेंगे। वाहन चालकों को घंटों कतारबद्ध होने से मुक्ति मिलेगी और ईंधन की बचत भी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो