scriptविभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का अधिकार : पाटिल | Allocation of profilo is chief minister's prerogative | Patrika News

विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का अधिकार : पाटिल

locationबैंगलोरPublished: Feb 08, 2020 08:06:22 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का अधिकार : पाटिलगृहमंत्री बनने की तमन्ना रही है, मंत्रिमंडल सदस्यों को विभागों का आवंटन करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मंत्री पद की शपथ लेनेवाले विधायक बीसी पाटिल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी विभाग के लिए लॉबिंग नहीं की है। मुख्यमंत्री येडियूरप्पा जो भी विभाग सौंपेंगे उस विभाग का सक्षमता के साथ निर्वहन करने का हरसंभव प्रयास करुंगा।

विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का अधिकार : पाटिल

विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का अधिकार : पाटिल

तुमकूरु. मंत्रिमंडल सदस्यों को विभागों का आवंटन करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मंत्री पद की शपथ लेनेवाले विधायक बीसी पाटिल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी विभाग के लिए लॉबिंग नहीं की है। मुख्यमंत्री येडियूरप्पा जो भी विभाग सौंपेंगे उस विभाग का सक्षमता के साथ निर्वहन करने का हरसंभव प्रयास करुंगा।
मंत्री बनने के पश्चात शनिवार को सिद्धगंगा मठ के दिवंगत डॉ शिवकुमारस्वामी की समाधि स्थल का दर्शन करने पहुंचे सीसी पाटिल ने कहा कि विधायक बनने से पहले वे पुलिस थे, इसलिए वे चाहते थे की उनको गृहमंत्री बनने का अवसर मिले। हालांकि इस विभाग को लेकर उन्होंने सीएम पर कोई दवाब नहीं बनाया है।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में नए विधायक पुराने विधायक जैसा कोई विवाद नहीं है। एक बार पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा ही सर्वोपरि है। यहां हर एक का सम्मान किया जा रहा है। भाजपा के कई वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनने का अवसर नहीं मिलने से ऐसे विधायकों की नाराजगी को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। ऐसी नाराजगी जताने के लिए पार्टी का मंच उपलब्ध है। इसलिए ऐसे मामलों को लेकर मीडिया के सामने नाराजगी व्यक्त करना तार्किक नहीं है।
नागराज और विश्वनाथ से होगा न्याय
उनके साथी रहे एमबीटी नागराज तथा एएच विश्वनाथ को मंत्री नहीं बनाए जाने परको पाटिल ने कहा कि नागराज तथा विश्वनाथ को अलग-थलग नहीं किया गया है। भाजपा सरकार के गठन के लिए इन दो नेताओं का त्याग की अनदेखी नहीं की जा सकती है। आनेवाले दिनों में इन दोनों नेताओं के साथ न्याय होगा। पूरी भाजपा इकाई इन नेताओं के साथ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो