scriptकर्नाटक : कोरोना के अल्फा, कप्पा और डेल्टा स्ट्रेन के मरीज बढ़े | alpha, delta and kappa strain patients increases in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक : कोरोना के अल्फा, कप्पा और डेल्टा स्ट्रेन के मरीज बढ़े

locationबैंगलोरPublished: Jun 19, 2021 11:27:50 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

डेल्टा वेरिएंट न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में चिंता का विषय बनकर उभरा है।

कोरोना : कर्नाटक में पांच फीसदी से कम हुई टेस्ट पॉजिटिविटी रेट

,,,,

बेंगलूरु. कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट्स के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को अल्फा (यूनाइटेड किंगडम) स्ट्रेन के 18 और मरीजों की पुष्टि के साथ कुल मरीजों की संख्या 109 से बढ़कर 127 पहुंच गई है। 112 कोविड पॉजिटिव मरीजों के रक्त के नमूनों में कप्पा वेरिएंट (बी.1.617.1) की भी पुष्टि हुई है।

डेल्टा वेरिएंट्स के कुल 318 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 74 मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को चिंता के विषय के रूम में वर्गीकृत किया है। डेल्टा वेरिएंट न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में चिंता का विषय बनकर उभरा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के अल्फा वेरिएंट्स की तुलना में डेल्टा काफी अधिक प्रभावी है। हालिया अपडेट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) म्यूटेशन के बाद डेल्टा प्लस (एवाइ.1) वेरिएंट में बदल गया है।

राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 5,783 नए मामले सामने आए। अब तक संक्रमित कुल 27,96,121 लोगों में से 26,25,447 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 15,290 लोगों को शुक्रवार को छुट्टी मिली। 1,37,050 मरीजों का उपचार जारी है। राज्य में कोविड से अब तक कुल 33,602 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 168 मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी पहुंची है जबकि रिकवरी दर 93.89 फीसदी और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) दर 4.05 फीसदी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो