scriptएम्बुलेंस चालक निकला पॉजिटिव, अस्पताल सील | Ambulance driver turned positive, hospital sealed | Patrika News

एम्बुलेंस चालक निकला पॉजिटिव, अस्पताल सील

locationबैंगलोरPublished: Jul 05, 2020 06:16:47 pm

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ambulance.jpg

file photo

मंड्या. मद्दूर के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अधिकारी ने सरकारी अस्पताल को सील कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मद्दूर तहसील में सील मोहल्ला में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। सील मोहल्ला में रहने वाले लोगों को जिलाधिकारी ने कहा कि किसी वस्तु की जरूरत पडऩे पर पुलिस को फोन करें।
हेड कांस्टेबल संक्रमित

उधर, मलवल्ली तहसील के हलगूर पुलिस स्टेशन में कार्यरत हेड कांस्टेबल संक्रमित होने पर पुलिस स्टेशन को शुक्रवार को सील किया गया। शनिवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन को सैनेटाइज किया। नागमंगला तहसील करडहल्ली गांव में बिजली लाइनमैन व एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरोग्य अधिकारी धनंजय ने लाइमैन व महिला के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया। चाय दुकान के मालिक को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
शवों के अनादर पर लोगों में रोष
मैसूरु. कन्नड़ वेदिके की ओर से कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया। अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमित शवों का अनादर किया जा रहा है। ये अमानवीय कृत्य है। सनातन धर्म के अनुसार मृत शरीर को देव तुल्य माना जाता है। शव का आदरभाव से अंतिम संस्कार करना चाहिए। इस दौरान कन्नड़ वैदिके के अध्यक्ष बालकृष्ण, सिद्धगौड़ा, नाला बीदी रवि, गोपी आदि सदस्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो