scriptआंध्र प्रदेश के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की | Andhra Pradesh youth committed suicide by hanging | Patrika News

आंध्र प्रदेश के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

locationबैंगलोरPublished: Apr 17, 2018 07:36:01 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

सोमवार को सुबह परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी

nagaur

sucide

बेंगलूरु. वर्तुर थानांतर्गत एक एसी मैकेनिक ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जानकीराम (32)है और वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। सोमवार को सुबह परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
—————

आभूषण, नकदी चोरी
बेंगलूरु. विजयनगर थानांतर्गत हंपीनगर स्थित एक सूने मकान से आभूषण तथा नकदी चोरी हो गई। अपूर्वा नामक महिला के मुताबिक रविवार को सुबह उनके परिजन एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने गए थे। रविवार देर रात लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूट मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
—————

एसएसएलसी परीक्षा का मूल्यांकन शुरू
काम पर नहीं आने वालों पर सख्ती करेेगा बोर्ड
बेंगलूरु. कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसइइबी) ने एसएसएलसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से नदारद व्याख्याआतों व उनसे संबंधित कॉलेजों को चेताया है। केएसइइबी की निदेशक सुमंगला ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में हिस्सा नहीं लेने की स्थिति में संबंधित कॉलेजों के नतीजें जारी नहीं किए जाएंगे और संबद्धता रद्द की जाएगी। २५ अप्रेल तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। प्रदेश के 228 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य सोमवार को शुरू हुआ। जो 25 अप्रेल तक चलेगा। मई के पहले सप्ताह में नतीजे आने के आसार हैं।
————-

केएसआरटीसी में भर्ती प्रक्रिया शुरू
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने विभाग में बड़ी संख्या में तकनीकी सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है। निगम के सभी 17 मडलों में 726 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी निगम की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो