scriptबंगाली शैली में मनाया वार्षिकोत्सव | Anniversary celebrated in Bengali style | Patrika News
बैंगलोर

बंगाली शैली में मनाया वार्षिकोत्सव

राजुल बहु मंडल ने महावीरनगर स्थित स्थानकवासी जैन भवन में वार्षिकोत्सव मनाया। मंडल की अध्यक्ष उगमाबाई खाबिया ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष दिलखुशबाई कोठारी ने वार्षिक हिसाब प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष कविता बोहरा एवं सचिव ललिताबाई गन्ना ने विजेताओं की घोषणा की।

बैंगलोरJun 15, 2019 / 08:24 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

बंगाली शैली में मनाया वार्षिकोत्सव

मैसूरु. राजुल बहु मंडल ने महावीरनगर स्थित स्थानकवासी जैन भवन में वार्षिकोत्सव मनाया। मंडल की अध्यक्ष उगमाबाई खाबिया ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष दिलखुशबाई कोठारी ने वार्षिक हिसाब प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष कविता बोहरा एवं सचिव ललिताबाई गन्ना ने विजेताओं की घोषणा की। वर्षभर में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की विशेषता सभी सदस्यों की बंगाली साड़ी में उपस्थिति रहीं। भोजन व अलंकार भी बंगाली शैली में ही रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का इस अवसर पर बहुमान किया गया। उप सचिव पिंकीबाई ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। ललिताबाई गन्ना ने किया।
कार्यशाला आयोजित
बेंगलूरु. साध्वी प्रज्ञाश्री के सान्निध्य में कनेक्शन विद् नेक्स्ट जेनरेशन सीखें रिश्तों की एबीसीडी, ‘खुशहाल रहे भावी पीढ़ी’ कार्यशाला आयोजित हुई। उपाध्यक्ष लता बाफना ने स्वागत किया। साध्वी सरलप्रज्ञा ने कहा कि हम सकारात्मक सोच, व्यवहार कुशलता, अच्छे संस्कार से रिश्ते मजबूत करेंं। साध्वी प्रज्ञाश्री ने कहा कि हमें सकारात्मक सोच रखते हुए पारिवारिक संगोष्ठियां कर सह-अस्तित्व, धार्मिक व आध्यात्मिक माहौल बनाए रखना चाहिए। यही हमारे रिश्तों की असल एबीसीडी है। संगोष्ठियों में किसी भी सदस्य की अच्छी बात की सराहना करनी चाहिए, ताकि परस्पर प्रेम की भावना बनी रहे। प्रचार प्रसार मंत्री शोभा बोथरा ने संचालन किया।

Home / Bangalore / बंगाली शैली में मनाया वार्षिकोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो