बैंगलोर

अर्हम अभिवादन के रूप में मनाया वार्षिकोत्सव

आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ, चिकपेट

बैंगलोरMar 24, 2024 / 08:11 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ, चिकपेट की ओर से संचालित अर्हम् ग्रुप का नौवां वार्षिकोत्सव, अर्हम् अभिवादन के रूप में मनाया गया। आचार्य विजय अभयशेखरसूरीश्वर, पंन्यास विनयशेखरविजय, पंन्यास आगमशेखरविजय, पंन्यास जयभानुशेखरविजय आदि ठाणा की उपस्थिति रही।
चिकपेट संघ के अध्यक्ष गौतमचंद सोलंकी ने कहा कि अर्हम् ग्रुप की स्थापना 30 नवंबर 2014 को आचार्य अजितशेखरसूरीश्वर के आशीर्वाद से आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ, चिकपेट में हुई। संतों के आशीर्वाद एवं प्रयासों से अर्हम् ग्रुप के 70 केन्द्र भारत में, विशेषकर दक्षिण में बने हुए हैं जो एक दूसरें को सहयोग देते हुए जिनशासन की प्रभावना कर रहे हैं। इनमें सब से बड़ा केन्द्र चिकपेट संघ के अंतर्गत चल रहा है। बेंगलूरु अर्हम् ग्रुप के अध्यक्ष अरविंद ओस्तवाल ने अर्हम् ग्रुप के वीरों का बहुमान किया। इतने वर्षों की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। संतों ने आत्मिक लाभ के बारे में प्रेरणा दी। एक नाटिका भी युवाओं ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के लाभार्थी गवरीदेवी हरकचंद संकलेचा परिवार, अर्हम ग्रुप के युवाओं के लिए परिधान के लाभार्थी कमला बाई खीमराज पगारिया परिवार का बहुमान किया गया। संचालन मुम्बई से आए शासन भाई शाह ने किया व संगीत की प्रस्तुति मीत भाई ने दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.