scriptअणुव्रत बेेंगलूरु की नई टीम को शपथ | Anubhavrat Bengaluru's new team sworn in | Patrika News

अणुव्रत बेेंगलूरु की नई टीम को शपथ

locationबैंगलोरPublished: Apr 17, 2021 08:41:45 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

शांतिलाल अध्यक्ष व माणकचंद सचिव बने

अणुव्रत बेेंगलूरु की नई टीम को शपथ

अणुव्रत बेेंगलूरु की नई टीम को शपथ

बेंगलूरु. अणुव्रत समिति बेंगलरु की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह राजाजीनगर सभा भवन में साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम साध्वी कंचनप्रभा के नमस्कार महामंत्र से शुरू हुआ। मंगलाचरण देवराज रायसोनी ने अणुव्रत गीत से किया। निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल चिप्पड़ ने नवमनोनीत अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शांतिलाल पोरवाल ने साध्वी कंचनप्रभा एवं साध्वी मंजुरेखा से प्राप्त मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने मंत्रिमंडल एवं कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माणकचंद संचेती को मंत्री, देवराज रायसोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश महनोत उपाध्यक्ष, प्रवीण बोहरा, विनय बैद सहमंत्री, निर्मल पोकरणा संगठन मंत्री, हरकचंद ओस्तवाल कोषाध्यक्ष एवं चन्द्रशेखरय्या को प्रचार प्रसार मंत्री मनोनीत किया।

तेरापंथ सभा बेंगलूरु के अध्यक्ष सुरेश दक ने अणुव्रत आंदोलन को नैतिकता के विकास के लिए आचार्य तुलसी द्वारा बनाई गई एक अनूठी योजना बताया। तेरापंथ महासभा के सह-मंत्री प्रकाश लोढ़ा ने शुभकामना देते हुए अणुव्रत समिति बेंगलूरु के इतिहास का उल्लेख किया। साध्वी मंजुरेखा ने अणुव्रत आंदोलन को आचार्य तुलसी द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य अवदान बताया। इस अवसर पर साध्वी कंचनप्रभा द्वारा रचित अणुव्रत गीतिका का भी संगान किया। साध्वी कंचनप्रभा ने अणुव्रत आंदोलन एक ऐसा उपक्रम है जिससे तेरापंथ की विचारधारा का विदेश में भी प्रचार-प्रसार हुआ तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को पुष्ट करने की और बढ़ाया गया एक एतिहासिक कदम बताया। तेरापंथ महिला मंडल बेंगलूरु अध्यक्ष शांति सकलेचा,अणुव्रत समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष रामलाल गन्ना, मानकचंद मूथा, राजाजीनगर सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष उत्तम गन्ना, राजाजीनगर सभा के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, राजराजेश्वरी सभा के मंत्री विक्रम मेहर ने भी नव गठित टीम को शुभकामनांए दी। कर्नाटक सरकार के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार भी कार्यक्रम के पश्चात अणुव्रत समिति की टीम से मिले और मंगलकामना संप्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन मंत्री माणक चंद संचेती ने किया।
अणुव्रत बेेंगलूरु की नई टीम को शपथ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो