scriptकोई भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा : सिद्धरामय्या | any mla will never join bjp says sidhramiah | Patrika News

कोई भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा : सिद्धरामय्या

locationबैंगलोरPublished: Nov 11, 2019 08:25:25 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

भाजपा के अधिकांश जनप्रतिनिधि और नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और उनका कोई सानी नहीं। अगले माह होने वाले उप चुनाव के बाद बीएस येडियूरप्पा की सरकार अल्पमत में आ जाएगी, इसके बाद मध्यावधि चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी सरकार गिराने का प्रयास नहीं कर रही है।

कोई भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा : सिद्धरामय्या

कोई भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा : सिद्धरामय्या

बेंगलूरु. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी विधायक अब भाजपा में नहीं जाएगा, अलबत्ता भाजपा और अन्य दलों के विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए बेचैन है।


उन्होंने सोमवार को कहा कि पर्यटन मंत्री सीटी रवि और भाजपा के अन्य मंत्रियों को झूठ बोलने के अलावा कुछ आता-जाता नहीं है। भाजपा के अधिकांश जनप्रतिनिधि और नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और उनका कोई सानी नहीं। अगले माह होने वाले उप चुनाव के बाद बीएस येडियूरप्पा की सरकार अल्पमत में आ जाएगी, इसके बाद मध्यावधि चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी सरकार गिराने का प्रयास नहीं कर रही है।


सिद्धू ने कहा कि उन पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं, मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। मगर फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। मौजूदा भाजपा सरकार के पास बहुमत नहीं है। अगर उप चुनाव में भाजपा को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है तो सरकार बचेेगी, वरना येडियूरप्पा को मजबूर होकर दूसरी बार इस्तीफा देना होगा।


सभी सीटों पर सफल हुए तो आश्चर्य नहीं
सिद्धरामय्या ने कहा कि कांग्रेस ने सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की तो इस पर आश्चर्य करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि १५ नहीं तो कम के १२ क्षेत्रों में सफलता जरूर मिलेगी। मतदाता दलबदल करने वालों को कतई माफ नहीं करेंगे। हरियाणा औरर महाराष्ट्र के चुनावों में यह साबित हो चुका है। १५ क्षेत्रों के मतदाात लालच का शिकार हुए अयोग्य विधायकों को सबक सिखाने के इंतजार में हैं।


पूर्व विधायकों के बारे में मतदाताओं को दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को अयोग्य विधायकों के बारे में पूरी जानकारी दे रखी है। येडियूरप्पा ने मीडिया में विज्ञापन देकर खुद को चुनौतियों का सामने करने वाला दिलेर, लोगों का मसीहा और पता नहीं किन नामों से खुद को प्रचारित करवाया है। येडियूरप्पा ने पिछले दरवाजे से कांग्रेस, जनता दल-एस के विधायकों को लालच देकर सरकार बनाई है। कांग्रेस के दरवावे सभी के लिए खुले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो