
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) को राज्य सरकार के विभिन्न वभागों में सर्वोच्च योगदान के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि पुरस्कार मिला। केएसआरटीसी को लगातार 10वीं बार यह सम्मान मिला है।राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश,अतिरिक्त मुख्श् सचिव एसआर उमाशंकर, रिटायर्ड मेजर जनरल बीजी गिलगांची ने केएसआरटीसी की बोर्ड सचिव व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. लता टी.एस.,मुख्य लेखा अधिकारी मंजुला एस. नाइक, मुख्य श्रम एवं कल्याण अधिकारी एच.डी. गौरम्बा को पुरस्कार प्रदान किया। रिटायर्ड ब्रिगेडियर, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक एम.बी.शशिधर भी उपस्थित थे।
Published on:
07 Dec 2024 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
