scriptपुलिस फायरिंग के बाद समाजकंटक गिरफ्तार | arrested after police firing | Patrika News
बैंगलोर

पुलिस फायरिंग के बाद समाजकंटक गिरफ्तार

पुलिस पर हमला कर भागने का किया प्रयास

बैंगलोरAug 06, 2020 / 09:46 pm

Santosh kumar Pandey

firing.jpg
बेंगलूरु. कई आपराधिक मामलों में वांछित एक समाजकंटक ने दो पुलिस कर्मियों पर हमला कर फरार होने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाकर उसे गिरफ्तार किया।

हत्या समेत 20 मामलों में वांछित
के.जी.हल्ली पुलिस के अनुसार देवर जीवनहल्ली निवासी अनीस अहमद (32) हत्या, जानलेवा हमले, डकैती समेत 20 मामलों में वांछित था। अनीस अपने गिरोह के सदस्यों के जरिए शहर में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। वह गत ढाई सालों से वांछित था और पुलिस की परेशानी का सबब बना हुआ था।
हाल ही में डीजे हल्ली में हुए एक हत्या मामले में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ.शरणप्पा ने बाणसवाडी उप संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त रवि प्रसाद के नेतृत्व मेंं एक विशेष दल गठित किया था। इस दल ने दिन रात एक कर अनीस अहमद को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान अनीस अहमद ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल हथियारों को के.जी.हल्ली के रोलिंग मिल के पास फेंके है। पुलिस हथियार जब्त करने अनीस अहमद को साथ लेकर घटना स्थल पर गई।
अनीस ने हेड कांस्टेबल श्रनिवास मूर्ति और सहायक पुलिस उप निरीक्षक एन्टनी पर पत्थर से हमला कर भागने लगा। पुलिस निरीक्षक अजय सारथी ने अनीस के बाएं पैर पर गोली चलाई। गोली लगने से अनीस नीचे गिर पडा और उसे गिरफ्तार किया गया। अनीस और दोनों पुलिस कर्मचारियों को डॉ.बी.आर.अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में के.जी.हल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो