scriptएएस किरण कुमार को अंतरराष्ट्रीय सम्मान | AS Kiran Kumar International Award | Patrika News

एएस किरण कुमार को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Apr 26, 2018 06:38:28 am

(इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार को इस वर्ष का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘वॉन कर्मन विंग्स अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा।

(इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार को इस वर्ष का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘वॉन कर्मन विंग्स अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने एयरोस्पेस हिस्टोरिकल सोसायटी और ग्रेजुएट एयरोस्पेस लेबोरेटरीज की संयुक्त साझेदारी में इस पुरस्कार के लिए विक्रम साराभाई प्रोफेसर एएस किरण कुमार का चयन किया है।

अधिकांश अमरीकी एयरोस्पेस वैज्ञानिकों को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एएस किरण कुमार ने अपने दूरदर्शी सोच और इसरो अध्यक्ष के तौर पर योजनाओं के जरिए भू-अवलोकन के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। वैश्विक परिवर्तनों का अंतरिक्ष से निरीक्षण करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने व एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदानों को विशेष रूप से सराहा गया है। हर वर्ष सोसायटी एयरोस्पेस के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में किरण कुमार को सम्मानित किया जाएगा।


किरण कुमार वर्ष 2015 से 2018 तक इसरो के अध्यक्ष रहे और उनके कार्यकाल के दौरान इसरो ने कुल 18 मिशन लांच किए जबकि 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण विदेशी धरती से हुआ। उन्होंने इसरो द्वारा विकसित क्षमता के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया और अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशनल उपग्रहों की
संख्या बढ़ाई।

परेशानी का सबब बन गई है क्षतिग्रस्त सडक़
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील क्षेत्र के गरकहल्ली गांव की तीन किलोमीटर तक खस्ताहाल हुई सडक़ से ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। डामर उखड़ चुका है। ग्रामीणों को रोजगार व खरीददारी के लिए शहर व आस-पास के गांवों में जाने पर क्षतिग्रस्त सडक़ से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर रात को सडक़ पर बने गड्ढों से दुपाहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है। गरकहल्ली गांव के निवासी गोपी कृष्णा ने बताया कि इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार सार्वजनिक सडक़ निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा परंतु अभी तक सडक़ का डामरीकरण कार्य नहीं हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो