scriptआशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं | Asha was elected president and Madhu as vice-president | Patrika News

आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं

locationबैंगलोरPublished: Sep 23, 2021 08:00:47 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

वल्लभ नारी निकेेतन ऑर्गेनाइजेशन

आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं

आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं,आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं,आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं

बेंगलूरु. वल्लभ नारी निकेतन ऑर्गेनाइजेशन (वीएनएनओ) २०२१ संवत्सरी क्षमापना का गठन बुधवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर आशा सोलंकी, उपाध्यक्ष मधु तातेड़ व कोषाध्यक्ष पद पर अनिता गोलिया चुनी गईं। बुधवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं को वीएनएनओ से जोड़ा गया है। बैठक में अनेक विषयों की कक्षाएं शुरू करने पर चर्चा हुई। बुधवार को गठित क्षमापना में आने वाले आयोजनों के बारे में सभी समन्वयकों को समझाया गया। इस अवसर पर बेंगलूरु की समन्वयक सिंपल जैन, विकी बाफना, सुमन पगारिया, ज्योति लुंकड़, सिमिका छाजेड़, संतोष छाजेड़, त्रिशला भगत, रिंकी जैन, हेमा सोमावत व स्वीटी जैन उपस्थित थीं।
राजस्थानी प्रवासियों ने किया भाजपा अध्यक्ष का सम्मान
बेंगलूरु. भाजपा से जुड़े गंगानगर क्षेत्र के राजस्थानी प्रवासियों की बैठक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटिल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बैठक में पूर्व मंत्री कट्टा सुब्रमण्यम नायडू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री का सम्मान किया गया। बैठक में सभी प्रवासी बंधुओं से भाजपा को समर्थन देने पर विचार हुआ। इस अवसर पर बैठक में अमरचंद गुंदेचा, माणकचंद गन्ना, आकाश गन्ना, सुनील बाबेल, प्रकाशचंद्र रांका, देवराज बोहरा, अजय पामेचा, प्रकाश चंद परिहार, अशोक कुमार पोखरना, अनिल कुमार गन्ना, रितेश पामेचा, मनोज नंदावत, अनिल नंदावत, पूनाराम सेणचा उपस्थित थे।
आशा अध्यक्ष व मधु उपाध्यक्ष चुनी गईं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो