scriptबाढ़ राहत के लिए पीएम से मांगे 10 हजार करोड़ रुपए | Asked for 10 thousand crore rupees from PM for flood relief | Patrika News

बाढ़ राहत के लिए पीएम से मांगे 10 हजार करोड़ रुपए

locationबैंगलोरPublished: Aug 16, 2019 09:00:09 pm

सीएम ने प्रधानमंत्री को बताई यथास्थिति
अंतरिम सहायता राशि जारी करने की मांग

bangalore news

बाढ़ राहत के लिए पीएम से मांगे 10 हजार करोड़ रुपए

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने राज्य में बाढ़ राहत कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 हजार करोड़ रुपए की अंतरिम सहायता राशि जारी करने की मांग की है।

येडियूरप्पा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से भेंट की और राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 110 तालुक बाढ़ की चपेट में आए और 1500 से अधिक गांवों को बाढ़से नुकसान हुआ। अब तक 6 1 लोगों की मौत हुई। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा दिया गया है। राज्य भर में 4.6 9 लाख हेक्टेयर में फसलें खराब हुई हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं, सडक़, बिजली सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है।
अगले दो सप्ताह में नुकसान की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। लिहाजा केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार करोड़ रुपए की अंतरिम मदद मिले।

येडियूरप्पा ने कर्नाटक भवन में बताया कि प्रधानमंत्री से अनुरोध कर दिया गया है। शीघ्र ही मदद का आश्वासन मिला है। केन्द्रीय अध्ययन दल भी राज्य के दौरे पर जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर, वरिष्ठ नेता गोविंद कारजोल, आर. अशोक, राज्य के मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव रविकुमार शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो