बैंगलोर

वह इस पद से निजी स्कूलों के मालिकों को अपने शिकंजे में करना चाहता था

– कर्नाटक : हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

बैंगलोरSep 09, 2021 / 08:36 pm

Nikhil Kumar

वह इस पद से निजी स्कूलों के मालिकों को अपने शिकंजे में करना चाहता था

बेंगलूरु. जालहल्ली पुलिस ने एसोसिएशन ऑफ मैनेेजमेन्ट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेन्डरी स्कूल्स ऑफ कर्नाटक (केएएमएस) के महा सचिव शशिकुमार पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शशिकुमार गत 29, जुलाई को जालाहल्ली, एमईएस रोड के मुत्याल नगर स्थित घर के सामने कार से उतर कर भीतर जाते समय तीन अज्ञातलोगों ने फायङ्क्षरग की। शशिकुमार ने भी जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी फरार हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच कर गत 2 अगस्त को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनकी सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कर्नाटक छात्र अभिभावक जागृति मंच के अध्यक्ष रवि समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से तीन देसी पिस्तौल, दस कारतूस, एक कार, दो बाइक, दो तलवार और अन्य चीजों को जब्त किया। जांच से पता चला है कि रवि किसी भी तरह से शशिकुमार का पद प्राप्त करना ताहता था।

वह इस पद से निजी स्कूलों के मालिकों को अपने शिकंजे में करना चाहता था। शशिकुमार हर चुनाव में सफल होता था। इसलिए रवि ने हत्या की योजना बनाई थी। रवि के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, जानलेवा हमले समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Home / Bangalore / वह इस पद से निजी स्कूलों के मालिकों को अपने शिकंजे में करना चाहता था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.