scriptछात्रा पर हमले के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, दोनों साथ में रहते थे | Attempted suicide after an attack on a student | Patrika News

छात्रा पर हमले के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, दोनों साथ में रहते थे

locationबैंगलोरPublished: Nov 12, 2019 05:03:43 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

वह सोमवार सुबह कॉलेज जा रही थी। रास्ते में नई दिल्ली के अंतराज जायसवाल ने किसी बात पर उससे झगड़ा किया।

छात्रा पर हमले के बाद युवक ने खुद आत्महत्या का किया प्रयास, दोनों साथ में रहते थे

Symbolic

बेंगलूरु. चन्द्रा लेआउट पुलिस थानांतर्गत एक युवक ने विधि की छात्रा पर प्राणघातक हमला करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार झारखंड की डालड्रन टेनविन ज्ञानभारती स्थित नेशनल स्कूल ऑफ लॉ की छात्रा है।
वह सोमवार सुबह कॉलेज जा रही थी। रास्ते में नई दिल्ली के अंतराज जायसवाल ने किसी बात पर उससे झगड़ा किया।

अंतराज ने टेनविन पर चाकू से हमला कर दिया फिर अपने पेट में चाकू घोंप कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि दोनों साथ में ही रहते थे।
किसान ने की आत्महत्या
मंड्या. केआरपेट तहसील में सोमवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोड्डसोमनहल्ली निवासी भद्रेगौड़ा (48) ने सरकारी बैंक व निजी क्षेत्र से कर्ज लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो