script

छह महीने के लिए ओला कैब पर प्रतिबंध

locationबैंगलोरPublished: Mar 23, 2019 04:26:23 pm

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को ऐप आधारित कैब सेवा ओला का लाइसेंस निलंबित कर दिया और ६ माह के लिए कैब सेवाओं पर रोक लगा दी।

bangalore news

छह महीने के लिए ओला कैब पर प्रतिबंध

बगैर अनुमति बाइक टैक्सी शुरू करने के कारण हुई कार्रवाई
बेंगलूरु. परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को ऐप आधारित कैब सेवा ओला का लाइसेंस निलंबित कर दिया और ६ माह के लिए कैब सेवाओं पर रोक लगा दी।
परिहवन विभाग ने 18 मार्च को ओला को नोटिस जारी कर ऐप आधारित कैब सेवा बंद करने को कहा था। विभाग के इस नोटिस का मतलब है कि राज्य के किसी भी शहर में अगले छह महीने तक ओला कैब नहीं चलेगी।
हालांकि शुक्रवार को बेंगलूरु में कंपनी की कुछ कैब चल रही थीं। विभाग ने कंपनी को एग्रीगेटर लाइसेंस तीन दिन में जमा कराने के आदेश दिए हैं। सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि कहीं भी ओला कैब चलती पाइ जाए तो उसे तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाए।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त के अनुसार इस वर्ष के आरंभ में परिवहन विभाग द्वारा कई बाइक जब्त की गई थीं, जो ओला की बाइक टैक्सी के नाम से चल रही थी। अधिकारियों ने इस मामले की जांच करने के बाद परिवहन आयुक्त को एक रिपोर्ट सौंपी।
इसके तहत कर्नाटक ऑन डिमांड ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एग्रीगेटर्स नियम 2016 की धारा 11 (1) के अनुसार, ओला बाइक टैक्सी का संचालन नियमों का उल्लंघन था। परिवहन विभाग इस आधार पर किसी का भी लाइसेंस रद्द करने का निर्णय ले सकता है।
सौहार्दपूर्ण समाधान की उम्मीद : ओला
ओला की कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वर्णिका गुप्ता का कहना है कि ओला एक कानून-पालन करने वाली कंपनी है, जिसने हमेशा आजीविका विकसित करने, गतिशीलता में सुधार करने और एक नई प्रौद्योगिकी उद्योग को सक्षम करने के लिए सरकार के साथ काम किया है। हम एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं। विभाग के आदेश को अदालत में चुनौती देने पर कंपनी फिलहाल चुप है।

ट्रेंडिंग वीडियो