scriptनए साल का तोहफा: 1 जनवरी से आधी रात तक चलेगी मेट्रो | Bangalore Metro to run till midnight from 1st January | Patrika News

नए साल का तोहफा: 1 जनवरी से आधी रात तक चलेगी मेट्रो

locationबैंगलोरPublished: Dec 11, 2019 06:05:09 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

Bangalore Metro : 35 मिनट के लिए बढ़ाई परिचालन अवधि

नए साल का तोहफा: 1 जनवरी से आधी रात तक चलेगी मेट्रो

नए साल का तोहफा: 1 जनवरी से आधी रात तक चलेगी मेट्रो

बेंगलूरु. देर रात घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मेट्रो रेल निगम ने रात के समय परिचालन आखिरी अवधि 35 मिनट बढ़ाने की घोषणा की। नम्मा मेट्रो में यात्री अब आधी रात तक सफर कर सकेंगे। नए साल का यह तोहफा एक जनवरी से प्रभावी होगा। नए साल से मेट्रो ट्रेनों का का परिचालन रात 12 बजे तक होगा। अभी मेट्रो का परिचालन रात 11.30 बजे तक ही होता है। (Bangalore Metro)
बेंगलूरु मेट्रो रेल निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीएल यशवंत चह्वाण ने कहा कि नाडप्रभु केंपेगौड़ा इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन (मैजेस्टिक) से आखिरी ट्रेन मध्यरात्रि (ठीक रात के 12 बजे) में चारों दिशाओं के लिए रवाना होगी। ट्रेन रवाना होने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी यात्री स्टेशन पर नहीं बचा है।
पर्पल लाइन पर मैसूरु रोड से आखिरी ट्रेन मौजूदा रात 11.05 बजे के बजाय रात 11.40 बजे रवाना होगी। संशोधित समय सारिणी के मुताबिक बैयप्पनहल्ली से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 11.35 बजे रवाना होगी। ग्रीन लाइन पर नागसंद्र से आखिरी ट्रेन रात 10.50 के बजाय रात 11.25 बजे रवाना होगी जबकि यलचनहल्ली से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 11.35 बजे रवाना होगी। गंतव्य तक पहुंचने के बाद रात 12.30 बजे मेट्रो की सेवा समाप्त होगी। हालांकि, सुबह के समय ट्रेनों के परिचालन शुरु होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रविवार को मेट्रो की सेवा सुबह 7 बजे ही शुरु होगी जबकि सप्ताह के बाकी दिन सेवा प्रारंभ होने का समय सुबह 5 बजे ही रहेगा। मेट्रो यात्रियों का एक समूह रविवार को भी सुबह 5 बजे से ही मेट्रो की सेवा प्रारंभ करने की मांग करता रहा है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अभी सप्ताह के सभी दिन सुबह 5 बजे से सेवा प्रारंभ करना संभव नहीं है। सप्ताह में एक दिन रख-रखाव संबंधी कार्य के लिए उन्हें समय की आवश्यकता होती है। मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि परिचालन अवधि मेें वृद्धि और छह कोच वाले ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों की संख्या में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। निगम यात्रियों की संख्या मौजूदा 4.50 लाख से बढ़कर 5 लाख तक हो जाने की उम्मीद कर रहा है। पर्पल लाइन की सभी ट्रेनों छह कोच की हैं जबकि ग्रीन लाइन की सिर्फ आठ ट्रेनों ही छह कोच की हैं। निगम की योजना मार्च तक सभी 50 ट्रेनों को छह कोच में बदलने की है।
मेट्रो में 22 महिला कर्मचारी तैनात
हैदराबाद की घटना के मेट्रो निगम ने रात के समय ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। रात के समय ट्रेनों में सोमवार से 22 सुरक्षा ेकर्मियों को तैनात किया
गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो