script

इसरो के उपग्रह डेटा से होगा बेंगलूरु का नया मानचित्रण

locationबैंगलोरPublished: Oct 18, 2019 12:22:45 am

Submitted by:

Priyadarshan Sharma

Bangalore new mapping from ISRO satellite data
उपग्रह चित्रों की मदद मानचित्रण करने वाला देश का पहला शहर

इसरो के उपग्रह डेटा से होगा बेंगलूरु नया मानचित्रण

Bengaluru

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) ने अपनी संपत्तियों के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) की मदद से शहर का पुन: मानचित्रण करने की योजना बनाई है।

इसरो की ओर से हाल ही में जारी नवीनतम उपग्रह चित्रों में बीबीएमपी संपत्तियों के दर्ज ब्यौरों और मौजूदा जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया था। इसी के मद्देनजर अब बीबीएमपी ने पुराने संपत्ति रिकॉर्ड के उन्नयन कराने का निर्णय किया है। बीबीएमपी अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसरो के नवीनतम उपग्रह चित्रों की मदद से शहर का पुन: मानचित्रण किया जाएगा। इसरो ने अपने नवीनतम उपग्रह चित्र संग्रहण में भू-स्थानिक तकनीक की मदद से पिछले दशक में निर्मित संपत्तियों का मानचित्रण किया है।
हालांकि बीबीएमपी ने एक दशक पहले भी उपग्रह चित्रों के आधार पर शहर का मानचित्रण किया था लेकिन नवीनतम उपग्रह चित्रों में संपत्ति रिकॉर्ड का आंकड़ा भिन्न प्रतीत हुआ है। १९८ वार्डों के नए चित्रों में कई ऐसे स्थान सामने आए हैं जहां एक दशक पूर्व में खुले परिसर या हरित क्षेत्र या मैदान या जल निकाय थे लेकिन अब वाणिज्यिक और आवासीय भवन बन गए हैं। पुराने नक्शे में उपलब्ध चित्रों को वर्ष २००९-१० में खींचा गया था लेकिन एक दशक में तेजी से बढ़ा शहरीकरण का दायरा और बुनियादी ढ़ांचगत विकास में कई आवासीय, वाणिज्यिक एवं नागरिक सुविधाओं से संबद्ध निर्माण हुए हैं। इसलिए इसरो के नवीनतम उपग्रह चित्रों को ज्यादा सटीक माना जा रहा है।
इसरो से हुआ करार
नए मानचित्रण के लिए बीबीएमपी और इसरो में हुए करार के तहत इसरो अपने कार्टोसैट-2 रिमोट सेंसिंग उपग्रह चित्रों का उपयोग करेगा। इसरो की नवीनतम उपग्रह तस्वीरों से यह पता चल सकेगा कि बेंगलूरु किस तरह से बढ़ रहा है। किस क्षेत्र मेंजनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है और किस क्षेत्र में मकान बन रहे हैं। साथ ही, नागरिक निकाय अपने राजस्व कर्मचारियों को 1-मीटर रिजॉल्यूशन की छवियों की मदद से विस्तारित शहर को फिर से मानचित्रण करने के लिए प्रशिक्षित करेगा। इससे पिछले 10 वर्षों के दौरान हुई गलतियों को सुधारा जा सकेगा और यह संपत्ति रिकॉर्ड को अपडेट करने में सक्षम करेगा।
संपत्ति कर बढ़ोत्तरी में सहायक
एक अनुमान के मुताबिक बीबीएमपी क्षेत्राधिकार में जनसंख्या 1.20 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जो वर्ष 2011 की जनगण्ना के मुताबिक करीब 85 लाख थी। जनसंख्या बढ़ोत्तरी के अनुरूप ही शहर में संपत्तियों का विकास हुआ है लेकिन रिकॉर्ड एक दशक पुराना है। इसलिए नए मानचित्रण के बाद संपत्ति संख्या में बढ़ोत्तरी होना तय है और उसी अनुरूप बीबीएमपी का संपत्ति कर बढ़ जाएगा। नया मानचित्रण अद्यतन रिकॉर्ड और राजस्व वृद्धि दोनों में सहायक होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो