scriptयत्नाल ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस | Basavrai patil exposed bjp claims DK shivakumar | Patrika News

यत्नाल ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस

locationबैंगलोरPublished: Oct 22, 2020 08:41:12 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

डीके शिवकुमार का तंज, सिरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार

यत्नाल ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस

यत्नाल ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस

सिरा . भाजपा सरकार का प्रशासन कैसे चल रहा है। इस बात को लेकर उसी पार्टी के नेता बसवराज पाटिल यत्नाल ने आईना दिखाया है। लिहाजा विपक्ष को भाजपा सरकार के प्रशासन को लेकर कोई टिप्पणी करने की आवश्यकता ही नहीं है। सिरा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे शिवकुमार ने कल्लंबेला गांव में चुनावी प्रचार सभा में कहा कि भाजपा सरकार समाज के किसी भी वर्ग के साथ न्याय करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसी असंवेदनशील सरकार देखने को मिली है। कोरोना महामारी जैसी विषम स्थिति में भी इस सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। हाल में संपन्न मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के एक भी आरोप का जवाब इस सरकार ने नहीं दिया है।बाढ़ प्रभावितों के लिए कोई स्पष्ट योजना नहींउन्होंने कहा कि राज्य के 15 जिले प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं लेकिन इस सरकार के पास यहां राहत तथा पुनर्वास को लेकर कोई स्पष्ट योजना नहीं है। पूरा मंत्रिमंडल इन जिलों के निवासियों को भगवान के भरोसे छोड़कर चुनाव प्रचार में व्यस्त है।
इससे इस सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट हो रही हैं। भाजपा के मंत्रियों को केवल चुनाव परिणामों की ही चिंता है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। केंद्र सरकार लगातार राज्य के साथ अन्याय कर रही है। इसके बावजूद भाजपा के 25 सांसदों की बोलती बंद है।भाजपा पूंजीपतियों की समर्थकउन्होंने कहा कि कांग्रेस ही समाज के दलित पिछड़े तथा शोषितों की आवाज है। जबकि भाजपा के लिए यह वर्ग कोई मायने नहीं रखता है।
उन्होंने आरोप लगया कि भाजपा ने हमेशा पूंजीपतियों का समर्थन किया है। पूंजीपतियों के हितों की रक्षा के लिए ही भाजपा कृषि तथा किसानों के लिए घातक कानून लाई है। जिसके परिणाम स्वरूप आनेवाले दिनों में राज्य में भाजपा का अस्तित्व मिटना तय है।
धनबल से चुनाव जीतने का सपना देख रही भाजपा: कुमारस्वामी

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजराजेश्वरीनगर तथा सिरा विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में धनबल के आधार पर चुनाव जीतने का सपना देख रही है। लेकिन भाजपा का यह सपना साकार नहीं होगा। तीन नव बर के चुनाव परिणाम भाजपा के इस भ्रम को तोड़ देंगे।
उन्होंने कहा कि केआर पेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने चुनावी जीत के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाए, यह बात किसी से छिपी नहीं है। अब भाजपा ऐसे ही हथकंडे सिरा विधानसभा क्षेत्र में अपना रही है। सिरा विधानसभा क्षेत्र जनता दल एस का दुर्ग रहा है। लिहाजा इस दुर्ग में सेंध लगाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। इस क्षेत्र के पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की इस नीति का करारा जवाब देंगे।
कटील राजनीति न सिखाएं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील के एक बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने कहा कि नलीनकुमार कटील के बयान एक राष्ट्रीय दल के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के पद के अनुरूप नहीं हैं। मुझे कटील से राजनीति सीखने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री पद का दायित्व मैंने कैसे निभाया है, इस बात से राज्य की जनता भलीभांति परिचित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो