मृतक की पहचान कोत्तनूर निवासी देवन्ना के रूप में हुई है और वह यादगीर जिले के सुरपुर तालुक का निवासी था। प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस ने बताया कि देवन्ना एक Online Food Delivery कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। घटना के वक्त वह बाइक पर सवार था। देवन्ना शाम को नागवारा-थनीसंद्रा मेन रोड पर थणीसंद्र Railway Bridge Underpass पहुंचा था। वह नागवाड़ा से हेगड़े नगर की ओर जा रहा था। उसी दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी Bike को टक्कर मार दी। देवन्ना संतुलन खो बैठा और बाइक लेकर सड़क के दाईं ओर गिर गया। वह ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चश्मदीद गवाह स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी मदद करने का मौका नहीं मिला। चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
चिक्कजला Traffic Police ने ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की पहचान दावणगेरे के 40 वर्षीय दिनेश नायक के रूप में हुई, जिसने कुछ घंटों के बाद पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। दिनेश ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद उसे भीड़ के हमले की आशंका थी, इसलिए वह मौके से भाग गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिनेश का शराब परीक्षण किया गया। वह शराब के नशे में नहीं था।
एक Policeman ने कहा कि हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में शहर में BBMP Garbage Truck से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में देवन्ना चौथा था। इससे पहले नयंदहल्ली, हेब्बाल और बागलूर में घटनाएं हुई थीं।