मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गत सप्ताह वर्चुअल बैठक में बकाया संपत्ति कर संग्रहित करने के निर्देश दिए थे। पालिका ने इस बार वित्तीय वर्ष में 4,000 करोड़ रुपए संग्रहित करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 2667.78 करोड़ रुपए संग्रहित किए गए हैं और 1332.23 करोड़ रुपए बकाया हैं। कर संग्रहण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
संपत्ति कर संग्रहित करने विशेष आयुक्त (राजस्व) डॉ.आरएल दीपक ने आठ क्षेत्रों के उपायुक्तों, संयुक्त आयुक्तों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पालिका ने यलहंका क्षेत्र से 265.98 करोड़, महादेवपुर से 683.07, दासरहल्ली से 73.78, आरआर नगर से 182.00, बोम्मनहल्ली से 285.04. पश्चिम से 272.11, दक्षिण से 398.54, पूर्व से 507.26 करोड़ रुपए सहित कुल 2,667.78 करोड़ रुपए सग्रहित किए हैं।
बेंगलूरु फिल्मोत्सव 3 मार्च
बेंगलूरु. इस साल बेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन 3 मार्च से होगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई फिल्मोत्सव आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। फिल्मोत्सव के लोगो का भी अनावरण हुआ। बोम्मई ने कहा कि फिल्मोत्सव दस दिवसीय होगा।
विधायक शरणू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बेंगलूरु. बीदर जिले की बसवकल्याण पुलिस ने विधायक शरणु सलागार और उनके समर्थकों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
शरणु सलागार ने तीन दिन पहले अपने समर्थकों के साथ बसवकल्याण से नौ किलो मीटर स्थित गोकुला गांव के प्रसिद्ध और प्राचीन वीरभद्रेश्वर मंदिर तक पदयात्रा की थी। उस समय शरणु ने मास्क नहीं लगाया और सामाजिक अंतर का पालन भी नहीं किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने की मांग करने पर भी पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। तहसीलदार कार्यालय के उप तहसीलदार मुकुंद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।