scriptयहां भी खिल सकता है कमल | BBMP: Lotus can also bloom here | Patrika News

यहां भी खिल सकता है कमल

locationबैंगलोरPublished: Sep 22, 2019 05:58:12 pm

Lotus can also bloom here in bbmp,कांग्रेस और जद-एस गठबंधन सरकार के पतन के बाद दोनों दलों में बढ़ती दूरियों को देखते हुए इस बार बीबीएमपी में कमल खिल सकता है।

यहां भी खिल सकता है कमल

यहां भी खिल सकता है कमल

बेंगलूरु. बीबीएमपी के 198 वार्डों में से भाजपा के 101 पार्षद होने के बावजूद भाजपा गत 4 वर्षों से महापौर तथा उपमहापौर पद से वंचित है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस तथा जद-एस ने बीबीएमपी में गठबंधन कर गत चार वर्षों से सत्ता संभाल रखी है। भाजपा इस बार वनवास तोडऩा चाहती है और निर्दलीय पार्षदों को साथ लेकर सत्ता हासिल करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के साथ संपर्क शुरु किया है। वहीं, कांग्रेस और जद-एस गठबंधन सरकार के पतन के बाद दोनों दलों में बढ़ती दूरियों को देखते हुए इस बार बीबीएमपी में कमल खिल सकता है।
वोक्कालिगा को साधना चाहती है भाजपा
सूत्रों के अनुसार हाल में वोक्कलिगा समुदाय के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ धन शोधन के मामले में केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली जांच ऐजेंसियों की की कार्रवाई के कारण वोक्कलिगा समुदाय में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। इस आक्रोश को कम करने के लिए भाजपा नेतृत्व के एक वर्ग ने इसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पार्षद एल श्रीनिवास को महापौर बनाने का सुझाव दिया है। इससे पहले श्रीनिवास ने उपमहापौर पद का दायित्व निभाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो