scriptमहापौर पर प्रशासनिक काम का बोझ बढ़ा | BBMP Mayor facing work load problem | Patrika News

महापौर पर प्रशासनिक काम का बोझ बढ़ा

locationबैंगलोरPublished: Dec 12, 2019 07:46:53 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

स्थाई समितियों के चुनाव टलने से उपजी स्थिति

mayor.jpg
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की विभिन्न स्थाई समितियों के चुनाव टलने से महापौर पर प्रशासनिक कार्यों का बोझ बढ़ गया है। स्थाई समितियों के अध्यक्ष के पास मंजूरी के लिए जाने वाली हर फाइल अब महापौर एम. गौतम कुमार के पास पहुंचेगी।
इस माह 4 दिसम्बर को स्थाई समिति के चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन विधानसभा के उप चुनाव में व्यस्तता के कारण किसी भी पार्षद ने उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई थी। इसलिए चुनाव टाल दिए गए। अभी चुनाव प्रक्रिया की तिथि घोषित नहीं हुई है।
हाल में शहर के शिवाजीनगर, महालक्ष्मी लेआउट, यशवंतपुर तथा केआरपुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव हुए हैं। यहां के नव निर्वाचित विधायकों को स्थाई समिति के पदाधिकारियों के चयनकर्ताओं की सूची में शामिल किया जाना है। बताया जा रहा है कि स्थाई समिति के चयनकर्ताओं की सूची बनाने की प्रक्रिया में 20-25 दिनों की आवश्यकता है। सूची तैयार होने के पश्चात ही विभिन्न १२ स्थाई समितियों के चुनाव संपन्न हो सकते है।
उल्लेखनीय है कि अंतिम क्षणों में रद्द किए गए स्थाई समिति के चुनावों की व्यवस्था करने में ही १६ लाख रुपए से अधिक खर्चा हो गए। विभिन्न दलों के पार्षदों की आपत्ति के बीच ही संभागीय आयुक्त हर्ष गुप्ता ने स्थाई समिति के चुनाव कराने की ठान ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो