scriptउन्नयन से पहले रिक्त होगी बेलंदूर तथा वर्तुर झील | BDA to rejenuvate belandoor and Varthur lake | Patrika News

उन्नयन से पहले रिक्त होगी बेलंदूर तथा वर्तुर झील

locationबैंगलोरPublished: Jan 09, 2020 09:07:34 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

बेलंदूर तथा वर्तुर झील का उन्नयन कार्य शुरु करने से पहले बेंगलूरु शहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) अगले माह में इन दोनों झीलों का पानी दक्षिण पिनाकिनी नदी में बहाकर इस झील को सबसे पहले रिक्त करेगा। इन दोनों झीलों के उन्नयन के लिए 500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बीडीए के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इन दोनों झीलों का 80 फीसदी पानी पंप करने का कार्य 15 दिनों तक चलेगा।

उन्नयन से पहले रिक्त होगी बेलंदूर तथा वर्तुर झील

उन्नयन से पहले रिक्त होगी बेलंदूर तथा वर्तुर झील

बेंगलूरु.शहर में बेलंदूर तथा वर्तुर झील का उन्नयन कार्य शुरु करने से पहले बेंगलूरु शहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) अगले माह में इन दोनों झीलों का पानी दक्षिण पिनाकिनी नदी में बहाकर इस झील को सबसे पहले रिक्त करेगा। इन दोनों झीलों के उन्नयन के लिए 500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बीडीए के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इन दोनों झीलों का 80 फीसदी पानी पंप करने का कार्य 15 दिनों तक चलेगा। उसके पश्चात यहां पर उन्नयन कार्य शुरु किया जाएगा।दोनों झीलों से निष्काशित पानी बहाने के लिए वर्तुर तथा बेलंदूर झील के निकट एक नाले का निर्माण किया गया है। इस नाले के माध्यम से यह पानी दक्षिण पिनाकिनी नदी में समाहित होगा।
उल्लेखनीय है की राष्र्टीय हरित पीठ के निर्देशों के तहत गठिन पूर्व लोकायुक्त न्यायाधीश संतोष हेगडे के नेतृत्ववाली एक समिति इस उन्नयन कार्य की निगरानी कर रही है। बेंलदूरु झील में कई बार आग लगने के कारण यह झील सुर्खियों में थी। वर्तुर झील का पानी प्रदूषित होने के कारण अब इस झील के पानी से सिंचाई भी संभव नहीं है। वर्तुर झीलं में जलचरों की मौत के बाद इस झील को रिक्त कर उन्नयन करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अगले वर्ष बारिश शुरु होने से पहले इन दोनों झीलों का उन्नयन कार्य पुरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो