scriptसंविधान के कारण मुख्यमंत्री का पद मिला : सिद्धरामय्या | Because of constitution I became Chief minister | Patrika News

संविधान के कारण मुख्यमंत्री का पद मिला : सिद्धरामय्या

locationबैंगलोरPublished: Feb 20, 2020 08:41:59 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

.डॉ बीआर अंबेडकर के संविधान के कारण से ही मुझे इस राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने यह बात कही। गुरुवार को विधानसभा में राज्य के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो उनके जैसे शोषित व्यक्ति का विधानसौधा में प्रवेश ही असंभव था।

संविधान के कारण मुख्यमंत्री का पद मिला : सिद्धरामय्या

संविधान के कारण मुख्यमंत्री का पद मिला : सिद्धरामय्या

बेंगलूरु.पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या कहा कि संविधान के कारण से ही समाज के दलित शोषित तथा पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ यह वर्ग समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का प्रयास कर रहा है।आजादी के 70 वर्षों के बाद भी हम समाज के इस वर्ग के साथ सामाजिक न्याय करने में विफल रहें है। इस समाज का संघर्ष का सफर काफी लंबा है।सामाजिक न्याय का सपना पूरा करने के लिए इस वर्ग को संगठित संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा कि उनका परिवार निर्धन था उनके पिता कृषि मजदूर थे। लेकिन इसके बावजूद शिक्षा का महत्व समझते हुए उनके पिता निरक्षर होने के बावजूद उनको (सिद्धरामय्या) को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया था। शिक्षा प्राप्त करने के कारण से ही वे राजनीति में इस मुकाम पर पहुंचे है।अगर शिक्षा नहीं होती तो आज वे उनके समुदाय के अन्य लोगों की तरह मैसूरु जिले के सिद्धरामयनहुंडी गांव में भेड बकरियां चराते थे।
सिद्धरामय्या तथा बसवराज पाटिल के बीच नोंक-झोंक
जब पूर्व मुख्यमंत्री सिद्घरामय्या गुरुवार को विधानसभा में राज्य के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस में भाग ले रहें थे तब भाजपा के सदस्य बसवराज पाटिल यत्नाल की एक टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक नोक-झोंक चली।
बहस के दौरान सिद्धरामय्य्या ने कहा कि यडियूरप्पा की सरकार को अस्तित्व में आकर छह माह का समय पूरा हुआ है लेकिन अभी तक इस सरकार का टेक ऑफ ही नहीं होने के कारण राज्य में विकासकार्य ठप हो गए है।इस बीच भाजपा के सदस्य बसवराज पाटिल यत्नाल ने सिद्धरामय्या को टोकते हुए कहा कि यडियूरप्पा के मंत्रिमंडल में 50 फीसदी आप के (सिद्धरामय्या) के ही चेले है। लेकिन बसवराज पाटिल के टिप्पणी को ठीक तरह से नहीं सुनने के कारण गलतफहमी के कारण सिद्धरामय्या अपनी बहस को बीच में ही रोककर बैठ गए।
तब उद्यम मंत्री जगदीश शेट्टर ने हस्तक्षेप करते हुए नाराज सिद्धरामय्या के लिए बसवराज पाटिल का बयान दोहराया साथ में पीठासीन विधानसभा के उपाध्यक्ष ने भी जगदीश शेट्टर के बयान का समर्थन करने के पश्चात सिद्धरामय्या ने बसवराज पाटिल यत्नाल को इस टिप्पणी को लेकर धन्यवाद देते हुए अपनी बहस जारी रखी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो