scriptकर्नाटक में भी जल्‍द बीफ बैन लगने की संभावना | Beef ban might be applicable in Karnataka soon Prahlad Joshi | Patrika News

कर्नाटक में भी जल्‍द बीफ बैन लगने की संभावना

locationबैंगलोरPublished: Sep 09, 2019 06:34:37 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान : जनभावनाओं को ध्यान रख कर किया जाएगा फैसला, दूसरे राज्‍यों की तरह कर्नाटक को बैन लगाने का अधिकार

Karnataka News

कर्नाटक में भी जल्‍द बीफ बैन लगने की संभावना

बेंगलूरु. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में गो वध बंद करने के बारे में कोई भी निर्णय राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

गो वध को लेकर भाजपा के रुख के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी महात्मा गांधी के विचारों का समर्थन करती है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी बीफ खाने के सख्त विरोधी थे।
कर्नाटक में भाजपा के गौ संरक्षण प्रकोष्ठ ने पिछले महीने मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा को पत्र लिखकर 2010 के गो वध विरोधी विधेयक को दोबारा लाने की मांग की थी।

जोशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के कई राज्यों में गो वध पर प्रतिबंध है और कर्नाटक भी इसके लिए पात्र है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, इस बारे में कर्नाटक के लोगों की भावनाओं का खयाल रखा जाएगा और यह निर्णय राज्य के लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही होगा।
उन्होंने साथ ही कहा, और मुझे नहीं लगता है कि इसका गोवा पर कोई असर होगा। वे भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो