scriptकोविड के 52 फीसदी नए मरीज बेंगलूरु से | Bengaluru accounts for 52 percent of the new covid cases | Patrika News

कोविड के 52 फीसदी नए मरीज बेंगलूरु से

locationबैंगलोरPublished: Jan 02, 2021 09:24:10 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

कर्नाटक में 24 घंटे में 877 पॉजिटिव, 1084 डिस्चार्ज, छह मौतें

corona new strain

23 साल की एक महिला का 14 दिसंबर को शंघाई में टेस्ट हुआ था।

बेंगलूरु. राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड के 877 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से ग्रसित 1,084 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,058 हो (active covid cases see fall in Karnataka) गई है। 9,20,373 मरीजों में से 8,97,200 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। प्रदेश में कोविड से कुल 12,096 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से छह मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। आइसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या भी 194 से घटकर 184 पहुंच गई है।

राज्य में शुक्रवार तक रिकवरी दर 97.48 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 फीसदी रही।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 8,951 रैपिड एंटीजन और 1,08,956 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,17,907 सैंपल जांचे। अब तक कुल 1,41,96,065 कोविड सैंपल जांचे गए हैं।

877 नए मरीजों में से 464 मरीज बेंगलूरु शहर में मिले हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,88,850 मरीजों में से 3,77,443 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड से 4,321 मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें से चार मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो