scriptखेतेश्वर महाराज के दरबार में बही भजन सरिता | Bhajan Sarita in the court of Kheteshwar Maharaj | Patrika News

खेतेश्वर महाराज के दरबार में बही भजन सरिता

locationबैंगलोरPublished: Dec 13, 2019 07:06:57 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

रात्रि जागरण

खेतेश्वर महाराज के दरबार में बही भजन सरिता

खेतेश्वर महाराज के दरबार में बही भजन सरिता

बेंगलूरु. राजपुरोहित समाज की ओर से मगसर पूर्णिमा के प्रसंग पर गुरुवार की रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण से पूर्व मैसूर रॉड स्तिथ राजपुरोहित समाज भवन में समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। दरबार के समक्ष ज्योत प्रज्वलित की गई।
श्रद्धालुओं ने दर्शन किए एवं ज्योत में नारियल होम कर सर्वत्र शांति एवं खुशहाली की कामना की। महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार अमित सिंह सुमित सिंह मुथा का समाज की ओर से अध्यक्ष नारायणसिंह तालकिया ने आभार व्यक्त किया। जागरण का शुभारंभ गणपति वंदना से हुई, इसके बाद गुरु महिमा का वर्णन किया गया। भजन गायक सुमेरसिंह एन्ड पार्टी ने ले लो रे भाईदो रे ले लो रामजी रो नाम, खेतेश्वर को मनायु.., राम से बड़ा राम का नाम…., प्रभु तुझे मिलने को मेरा दिल ये दीवाना है… आदि भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूम उठे। बीच-बीच में संत खेतेश्वर के जयकारे लगे। गायको द्वारा प्रस्तुत संगीतमय गुरु महिमा पर कई लोगो ने भाव नृत्य किया। देर रात तक चले जागरण में समाज के हजारों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नटवर सिंह कोषाध्यक्ष मदनसिंह घनश्याम सिंह, जालाम सिंह, महेंद्र सिंह बन्नुर, सज्जन सिंह, के एम दोद्दी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो