scriptभारत स्काउट एंड गाइड्स ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल | Bharat scouts and guide distributes 1 crore masks | Patrika News

भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

locationबैंगलोरPublished: Jun 05, 2020 04:26:21 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

दसवीं कक्षा के हर विद्यार्थी के लिए मास्क

भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

बेंगलूरु. राज्य में 25 जून से शुरू हो रही दसवी कक्षा की परीक्षा दे रहें सभी विद्यार्थियों के लिए भारत स्काउटस एन्ड गाइडस की ओर से मास्क वितरित किए जाएंगे।बेंगलूरु ग्रामीण जिले के दोड्डबल्लापुर में स्थित भारत स्काउटस एन्ड गाइडस केंद्र के प्रमुख ए नागराज के मुताबिक अभी तक संस्था की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में 20 लाख मास्क का वितरण किया गया है।
संस्था के आयुक्त पूर्व मंत्री पीजीआर सिंधिया के अनुसार संस्था ने 1 करोड़ मास्क तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्था के साथ जुडे विद्यार्थी ही घरों में यह मास्क बना रहे हैं। इसके लिए आवश्यक कपड़ा दानवीरों से संग्रहित किए गए है। राज्य के 35 शैक्षणिक जिलों में स्थित स्काउट एंड गाइड्स की 200 इकाइयों में मास्क तैयार करने का कार्य जारी है। संस्था की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में क्वारंटाइन में रखे गए लोगों को भी मास्क दिए गए है।
राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों में भारत स्काउट एंड गाइडस की इकाइ स्थापित की गई है। दसवीं कक्षा की परीक्षा में राज्य के 8 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी बैठ रहे हैं। संस्था ने हर विद्यार्थी को मास्क देने का लक्ष्य तय किया है। राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों में स्काउट एंड गाइड्स के विद्यार्थी मास्क वितरित करेंगे। इसके लिए 8 हजार स्काउट एंड गाइड्स का चयन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो