scriptक्विज क्विन में भारती प्रथम व रूपाली दूसरे स्थान पर रही | Bharti stood first and Rupali second in the Quiz Quin | Patrika News

क्विज क्विन में भारती प्रथम व रूपाली दूसरे स्थान पर रही

locationबैंगलोरPublished: Jan 20, 2022 07:37:15 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

जीतो महिला विंग का आयोजन

क्विज क्विन में भारती प्रथम व रूपाली दूसरे स्थान पर रही

क्विज क्विन में भारती प्रथम व रूपाली दूसरे स्थान पर रही

बेेंगलूरु. जीतो महिला विंग की ओर से अपनी मंजिलें योजना के अंतर्गत “क्विज क्वीन” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पिंकी जैन ने कहा कि सदस्यों की सक्रियता को बनाए रखने के लिए एक नई सोच की आवश्यकता थी। उसी के फलस्वरूप यह पारिवारिक आयोजन संभव हो पाया। जीतो अध्यक्ष अशोक नागोरी ने कहा कि महिला विंग ने अनूठे एवं ज्ञानवर्धक आयोजनो में हमेशा सक्रियता दिखाई है। महिला मुख्य सचिव बबिता रायसोनी ने कहा कि यह समय सभी सदस्यों की याददाश्त, चपलता, ज्ञान व भाग्य के साथ-साथ कुछ हल्के-पुल्के पलो को महसूस करने का है। प्रतियोगिता की संयोजक चंद्रा जैन ने बताया कि कार्यक्रम की मेजबानी डिजिटल मार्केटर व कंटेंट क्रिएटर कामना जैन ने हैं। कामना जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल दिमागी सक्रियता बढ़ती है अपितु ज्ञान की वृद्धि भी होती है।
जीतो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बोहरा ने बताया कि 200 सदस्यों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में खेल, पहेलियां, सामान्य ज्ञान, जैन धर्म व बालीवुड इत्यादि विषयों को सम्मिलित किया गया। इसमें भारती जैन ने प्रथम, सारिका गिरिया ने द्वितीय तथा रूपाली चोपड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीतो एपेक्स महिला उपाध्यक्ष ललिता गुलेच्छा, केकेजी संयोजक भारती हार्डी, पूर्व अध्यक्ष निशा सामर व मधु डोसी, उपाध्यक्ष सरिता खिंवेसरा, संयुक्त सचिव शोभा कुहाड़ व माधवी लूनिया तथा कोषाध्यक्ष चित्रा मेहता के साथ-साथ प्रबंधन समिति सदस्य रेखा भंसाली, भारती तलेसरा, मोनिका पिरगल, त्रिशला कोठारी, संगीता पारख व निशा जियानी ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
साध्वीवृन्द के किए दर्शन
बेंगलूरु. गणेशबाग में विराजित साध्वी सुमित्रा आदि ठाणा 6 एवं साध्वी सुधाकंवर आदि ठाणा 5 के दर्शन के लिए बुधवार को कोडम्बाक्कम वडपलनी चेन्नई से मंत्री देवीचंद बरलोटा, राजेश बाफना एवं अन्य श्रावक पहुंचे। साध्वी सुधाकंवर का आगामी चातुर्मास वडपलनी चेन्नई में तथा साध्वी सुमित्रा आदि ठाणा 6 का आगामी चातुर्मास बिबवेवाडी पुणे में घोषित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो