scriptसाध्वी डॉ. कुमुदलता का जन्म दिन श्रद्धा से मनाया | Birthday of Sadhvi Dr. Kumudlata celebrated with reverence | Patrika News

साध्वी डॉ. कुमुदलता का जन्म दिन श्रद्धा से मनाया

locationबैंगलोरPublished: Nov 29, 2020 08:10:52 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

गीतों की पेन ड्राइव व अनुष्ठान की वेबसाइट लाँचअनेक राज्यों से पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं

साध्वी डॉ. कुमुदलता का जन्म दिन श्रद्धा से मनाया

साध्वी डॉ. कुमुदलता का जन्म दिन श्रद्धा से मनाया

बेंगलूरु. श्रीरंगपट्टण के दिवाकर मिश्री दरबार में शनिवार को दिवाकर जयंति पर गुरु एवं साध्वी डॉ. कुमुदलता का 50 वें जन्मोत्सव में गुरु भक्त वर्षावास समिति के पधाधिकारी एवं दिवाकर महिला मंडल की सदस्याएं झूूम गए। 50वें जन्मदिन पर बच्चों एवं बड़ों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। साध्वी राजकीर्ति ने गीतिका के माध्यम से भाव रखे। गुरु भक्त वर्षावास समिति की ओर से रात को एक शाम गुरु दिवाकर कमला-कुमुद के नाम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी डॉ. कुमुदलता को 50 भाषा में 50 व्यक्तियों द्वारा लिखित शुभकामना दी गई।
जन्म दिवस पर श्रीरंगपट्टण युवा संघ की ओर से गौतम प्रसादी रखी गई। उत्तमचंद, लोकेश कुमार दक परिवार ने लाभ लिया। समिति के कार्याध्यक्ष मानमल दरला, सुरेश, राजेश दरला परिवार की ओर से स्वर साम्राज्ञी डॉ. साध्वी महाप्रज्ञा के गीतों की पेन ड्राइव का विमोचन हुआ। साध्वी महाप्रज्ञा की सुरीली आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा दरला परिवार ने लिया। दिनेश दरला, आनन्द जैन युवा की ओर से साध्वी पदमकीर्ति की अनुमोदना से अनुष्ठान की वेबसाइट का विमोचन हुआ। नेमीचन्द धाकड़ मुम्बई, चतरमल लोढ़ा मुम्बई, अशोकनगर, हैदराबाद, मदनलालजी दरला मैसूरु ने वेबसाइट का विमोचन किया।
डॉ. कुमुदलता को 50वें जन्मदिन पर आदर की चादर के रूप में पन्नालाल कोठारी बेंगलूरु, अशोक रांका बेंगलूरु, महामंत्री उम्मेद रांका, रतन मूथा, इंदरचन्द भिलवाडिय़ा, महेन्द्र, विनोद दरला, श्रीरंगपट्नम युवा संघ, पांडुपुरा युवा संघ आदि गुरुभक्तों द्वारा भेंट की।
पंाडुपुरा से कन्हैयालाल बाबेल ने गायों को लापसी तथा गुरुभक्तों द्वारा गायों को गुड़ खिलाया गया। अनेक गुरुभक्तों ने गुरुवर्या का जन्मदिन श्रद्धाभक्ति एवं समर्पण भाव से किया गया। चेन्नई बेंगलूरु, मुंबई, हैदराबाद, पांडुपुरा मंडिया आदि से श्रावकों ने साध्वी डॉ. कुमुदलता के दर्शन वंदन का लाभ लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो