script

भाजपा के 105 विधायक शेरों के समान: ईश्वरप्पा

locationबैंगलोरPublished: May 29, 2019 11:22:43 pm

भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा के 105 विधायक शेरों के समान हैं और उन्हें छूने की की ताकत किसी के पास नहीं है।

भाजपा के 105 विधायक शेरों के समान: ईश्वरप्पा

भाजपा के 105 विधायक शेरों के समान: ईश्वरप्पा

बेंगलूरु. भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा के 105 विधायक शेरों के समान हैं और उन्हें छूने की की ताकत किसी के पास नहीं है। ईश्वरप्पा से मंगलवार को शिवमोग्गा में कहा कि हमारे विधायक शेरों के समान हैं। भाजपा ने गठबंधन सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं किया है और ना ही पार्टी ऐसा करेगी। हम कोई ऑपरेशन कमल नहीं चलाएंगे, बल्कि विपक्ष के अपनी भूमिका अदा करेंगे।

यदि गठबंधन सरकार स्वत: ही गिर जाती है तो आगे क्या करना है इसका निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा। कांग्रेस के कई विधायक जद-एस के साथ गठबंधन जारी नहीं रखना चाहते हैं, कुछ स्वार्थी लोग ही निहित स्वार्थ के लिए मैत्री जारी रखने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब शपथ लेंगे तो शिवमोग्गा में घर-घर लड्डू बंटेंगे।

कुमारस्वामी जनता का विश्वास जीतने में विफल
पूर्व मंत्री एन. चलुवरायास्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जनता का विश्वास जीतने में विफल रहे हैं, इसी कारण उनके पुत्र निखिल को लोकसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार का एक साल पूरा हुआ है।

लोगों से कि गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। मंड्या जिले के लोगों ने बहुत दूरदर्शी और सभी बातों का ध्यान रखकर कर मतदान किया। मंत्री पुट्टराजू और डीसी तम्मण्णा के अलावा जद-एस के विधायकों ने कुमारस्वामी के कान भर दिए थे। कुमारस्वामी को गलतफहमी थी कि उनका पुत्र आसानी से जीत जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो