scriptभाजपा, कांग्रेस किसानों की समस्याएं सुलझाने में विफल: देवेगौड़ा | BJP Congress fail to resolve farmers problems: HD Devegowda | Patrika News

भाजपा, कांग्रेस किसानों की समस्याएं सुलझाने में विफल: देवेगौड़ा

locationबैंगलोरPublished: Nov 05, 2017 05:24:15 am

जनता दल (ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा व राज्य की कांग्रेस सरकारें किसानों की समस्याएं हल करने में विफल रह

HD Devegowda

बेंगलूरु. जनता दल (ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा व राज्य की कांग्रेस सरकारें किसानों की समस्याएं हल करने में विफल रही। यदि उनका दल सत्ता में आया तो वे किसानों के हितों की रक्षा करेंगे।


देवेगौड़ा ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा जन समर्थन पाने के लिए नव कर्नाटक परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या भी जल्द ही जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वाले हैं। दोनों नेताओं को दौरा कर लोगों और किसानों की समस्याएं जाननी चाहिए। प्रदेश के किसान संकट में हैं क्योंकि सैनिक कीट रोग के कारण करीब एक से दो लाख हेक्टेयर में खड़ी मक्के की फसल नष्ट हो गई है।

दावणगेरे, चित्रदुर्गा, बल्लारी, गदग सहित अनेक जिलों में इस रोग ने किसानों की नींद ***** कर दी है। उन्होंने सहायता के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा कोई जवाब नहीं दिया गया। राज्य सरकार ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से बातचीत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।


उन्होंने कहा कि कर्नाटक विकास वाहिनी से प्रदेश का दौरा कर कुमारस्वामी किसानों की समस्याओं का अध्ययन कर सकते हैं। इससे पूर्व उन्होंने कुमारस्वामी के दौरे के लिए तैयार विशेष कर्नाटक विकास वाहिनी बस का अवलोकन किया।

मतदाताओं की नई सूची तैयार होगी
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन.मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि बेंगलूरु स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं की नई सूची तैयार होगी। उन्होंने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र में केवल ७ हजार मतदाता हैं। पुरानी मतदाता सूची की कोई उपयोगिता नहीं है।


चुनाव आयोग ने इसे रद्द कर नई सूची तैयार करने का निर्देश दिए हैं। पालिका ने स्नातकों से ७ नवंबर तक पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। इसके लिए फार्म १८ भरकर पालिका के वार्ड कार्यालय में जमा कराना होगा या डाक से भी भेज सकते हैं। पुराने मतदाताओं को भी दोबारा पंजीयन कराना होगा। १ नवंबर से तीन साल पहले स्नातक हो चुके व्यक्ति पात्र होंगे। २१ नवंबर को नई मतदाता सूची तैयार होगी। २१ दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची १९ जनवरी २०१८ को प्रकाशित होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो