बैंगलोर

भाजपा ने उम्मीदवारों के बारे में कृष्णा से की चर्चा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य में अप्रेल में होने वाले लोकसभा चुनावों की स्थिति पर चर्चा हुई और संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर बात हुई।

बैंगलोरMar 17, 2019 / 04:41 pm

Santosh kumar Pandey

भाजपा ने उम्मीदवारों के बारे में कृष्णा से की चर्चा

बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ
नेता और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य में अप्रेल में होने वाले लोकसभा चुनावों की स्थिति पर चर्चा हुई और संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर बात हुई।
बैठक के बाद येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर हमने कृष्णा से बात की है। साथ ही, वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का भी हिस्सा बनेंगे। कृष्णा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे आगामी लोकसभा चुनावों के प्रचार में भाग लेने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि मैंने उनसे यथासंभव अधिक से अधिक प्रचार में भागीदार बनने का वादा किया है। कृष्णा ने राज्य में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि कर्नाटक में माहौल बहुत उत्साहजनक है और भाजपा इस अवसर का उपयोग कर कम से कम 22 सीटें (28 लोकसभा क्षेत्रों में से) जीतने में सफल होगी।
राहुल गांधी को प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा कर्नाटक से चुनाव लडऩे के लिए आमंत्रित करने के सवाल पर कृष्णा ने कहा कि किसी दूसरी पार्टी से कौन कहां से उम्मीदवार होगा, इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं। हमारा समाने सिर्फ भाजपा का लक्ष्य है और हम अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। कृष्णा ने खुद के लोकसभा चुनाव लडऩे का सवाल टाल दिया।
येड्डियूरप्पा ने कहा कि वह कर्नाटक में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के बारे में राय लेने कृष्णा के यहां आए थे। हम दोनों के बीच सभी मुद्दों से विस्तार से बात हुई लेकिन इससे भी बड़ी खुशी की बात यह है कि इस चुनाव में कृष्णा ने मांड्या, चिक्कमगलूरु, हासन, शिवमोग्गा और अन्य क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राज्य में न्यूनतम २२ लोकसभा सीटे जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ रही है।
प्रतिद्वंद्वी दलों कांग्रेस और जद-एस से राहुल गांधी या एचडी देवगौड़ा या कोई भी कहां से चुनाव लड़ता है यह हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। हमारा मकसद सिर्फ हमारी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.