scriptभाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : शिवकुमार | BJP has no rite to continue in power claims D K Shivakumar | Patrika News

भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : शिवकुमार

locationबैंगलोरPublished: Apr 20, 2021 06:07:31 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : शिवकुमार

भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : शिवकुमार

बेंगलूरु. कोरोना महामारी पर नियंत्रण समेत हर मामले में विफल भाजपा को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह बात कही।
केपीसीसी कार्यालय में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात उन्होंने कहा कि असंवेदनशील सरकार को प्रशासनिक विफलता का नैतिक दायित्व स्वीकार करते हुए तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए। कोरोना महामारी की पहली लहर से लेकर अब तक विपक्ष ने इस विफलता को लेकर कोई दलगत राजनीति नहीं की और प्रशासन के साथ सहयोग किया है। लेकिन अब हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक खामियों को उजागर करना विपक्ष का दायित्व है। कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते यह दायित्व निभाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी हो या परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के पास इन समस्याओं से निपटने की कोई नीति नहीं है। इसी कारण ये दोनों समस्याएं बेकाबू होती जा रही हैं। भाजपा के नेता इसकी परवाह नहीं करते हुए उपचुनाव के परिणामों की चिंता में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि शहरों में तो विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। लेकिन जहां ऐसी सुविधाएं नहीं हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार के गैर जिम्मेदार प्रशासन की बानगी यह है कि कोरोना महामारी के कारण कितने लोग बेरोजगार हुए इसकी कोई जानकारी सरकार को नहीं है। मंत्रियों के बीच समन्वय नहीं होने से सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं बची है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो