scriptकर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा आलकमान की हरी झंडी आज | BJP high command's green signal on cabinet expansion today | Patrika News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा आलकमान की हरी झंडी आज

locationबैंगलोरPublished: Aug 03, 2021 02:16:12 pm

शाम तक तय होगी सूची

vidhansaudha.jpg
बेंगलूरु. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ( Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP president J P Nadda ) के साथ विस्तृत चर्चा के बाद मंगलवार शाम को अंतिम सूची आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का दिन कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के साथ चर्चा के बाद तय किया जाएगा।
क्षेत्रीय व सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को संतुलित करते हुए नए मंत्रिमंडल का चयन किया जाएगा। बोम्मई ने यह भी कहा कि जो लोग अन्य दलों से भाजपा में आए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कतील भी शामिल हुए।
बोम्मई ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई। शाम को अंतिम सूची की उम्मीद है। शाम तक नए मंत्रियों की संख्या और उनके नाम के बारे में पता चलेगा। बोम्मई ने कहा कि अलग-अलग संयोजन वाली दो से तीन सूचियां पार्टी प्रमुख को विचार के लिए सौंपी गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो