script

मोदी के खिलाफ बोलने पर मिला नोटिस, यत्नाल बोले : डर नहीं

locationबैंगलोरPublished: Oct 05, 2019 12:41:45 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

यत्नाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजे में हो रही देरी को लेकर बात करना पार्टी का अनुशासन भंग करना नहीं हो सकता है। इस मांग को लेकर मेरा आग्रह बरकरार रहेगा।

मोदी के खिलाफ बोलने पर मिला नोटिस, यत्नाल बोले : डर नहीं

मोदी के खिलाफ बोलने पर मिला नोटिस, यत्नाल बोले : डर नहीं

बेंगलूरु. बाढ़ राहत सहायता मिलने में देरी को लेकर केेंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पिछले कई दिनों से इस मसले पर केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले विजयपुर के विधायक बसवनगौड़ा पाटिल यत्नाल को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, यत्नाल ने कहा कि उन्हें इसका डर नहीं है।
मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान को गंभीरता से लेते हुए भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने यत्नाल को नोटिस जारी कर दस दिनों में जवाब देने के लिए कहा। समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यत्नाल के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

यत्नाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजे में हो रही देरी को लेकर बात करना पार्टी का अनुशासन भंग करना नहीं हो सकता है। इस मांग को लेकर मेरा आग्रह बरकरार रहेगा।शुक्रवार को विजयपुर में उन्होंने पार्टी की ओर से जारी नोटिस को लेकर कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ आलाकमान को गलत जानकारी दी है। इसी कारण नोटिस जारी होने की संभावना है। यत्नाल ने कहा कि उन्होंने कोई अनुशासन नहीं तोड़ा है इसलिए ऐसी नोटिस से उनको कोई डर नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा एक कार्यकर्ता होने के नाते लोगों की समस्याओं पर विचार व्यक्त करना उनका अधिकार है। जब तक राज्य के 22 जिलों के बाढ़ प्रभावितों के साथ न्याय नहीं किया जाता तब तक वे इस मांग को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो