अपने गृहनगर मैसूरु पहुंचे सिद्धरामय्या ने मैसूरु भाजपा नेताओं की गो रक्षा के मामले में जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता गो रक्षा और गो हत्या पर देश व्यापी प्रतिबंध को लेकर लंबी-लंबी बातें करते हैं, लेकिन क्या कभी उन्होंने गाय का गोबर उठाया है ? क्या भाजपा नेताओं ने कभी गाय की सेवा की है? वास्तव में देखा जाए तो किसान ही गो भक्त हैं, भाजपा वाले नहीं।
मोदी के कारण देश कंगाल होने की राह पर : सिद्धरामय्या
मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाए सरकारउन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद भीड़ द्वारा हत्या (मॉब लिंचिंग) के मामलों में हो रही वृद्धि चिंताजनक है। ऐसे मामलों के कारण विदेशों में देश की छवि खराब हो रही है। अगर भाजपा को वास्तव में देश के प्रति प्रेम है तो सबसे पहले मॉब लिंचिंग में लिप्त लोगों को कड़ी सजा के प्रावधान वाला कानून लाना चाहिए।