————- कांग्रेस विधायक ईनामदार का इस्तीफा
बेलगावी. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी 218 उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं होने से खफा कित्तूर से कांग्रेस विधायक डी. बी. ईनामदार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। ईनामदार ने बताया कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी. परमेश्वर को इस्तीफा भेजा है। भाजपा, जनता दल (ध) या अन्य किसी पार्टी से चुनाव लडऩे की उनकी योजना नहीं है। लेकिन प्रस्ताव आने पर विचार करेंगे। कांग्रेस ने अभी इस सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ईनामदार इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। ईनामदार इस क्षेत्र से 1983 से आठ बार अलग अलग पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। तीन बार-1989, 2004 और 2008 में हार गए थे। ईनामदार 1983 में रामकृष्ण हेगड़े के मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्रियों में शामिल थे। ईनामदार एस एम कृष्णा सरकार में भी मंत्री रहे थे।