scriptPolitics : भाजपा आम तौर पर वही करती है, जिसमें उसका फायदा होता है | BJP Mallikarjun Kharge One Nation One Election Politics | Patrika News

Politics : भाजपा आम तौर पर वही करती है, जिसमें उसका फायदा होता है

locationबैंगलोरPublished: Jun 25, 2019 05:40:02 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

जो लोग इस तरह के प्रस्ताव ला रहे हैं, उन्होंने सात चरणों में लोकसभा चुनाव करवाए हैं

BJP

Politics : भाजपा आम तौर पर वही करती है, जिसमें उसका फायदा होता है

बेंगलूरु. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा की ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ One Nation One Election की अवधारणा का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भारत जैसे संघीय डांचे वाले देश में इसे अपनाना असंभव है।
Mallikarjun Kharge ने सोमवार को कलबुर्गी में कहा कि जो लोग इस तरह के प्रस्ताव ला रहे हैं, उन्होंने सात चरणों में Loksabha Election करवाए हैं। BJP आम तौर पर वही करती है, जिसमें उसका फायदा होता है।
खरगे ने JDS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि गठबंधन दलों के नेताओं को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़े।
हालांकि खरगे ने कहा कि मैं HD devegowda के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। गठबंधन सरकार के गठन का निर्णय संयुक्त तौर पर किया गया था।

गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। यदि कोई असंतुष्ट है तो वह आलाकमान के पास जा सकता है।
Congress आलाकमान ने गठबंधन के साथ आगे बढऩे के स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं और यदि वह अपने नजरिए में बदलाव करना चाहता है तो वह समुचित निर्णय करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो