scriptभाजपा की नई टीम : कर्नाटक के चार नेताओं को मिली जिम्मेदारी | BJP new Team : For karnataka leaders get post | Patrika News

भाजपा की नई टीम : कर्नाटक के चार नेताओं को मिली जिम्मेदारी

locationबैंगलोरPublished: Sep 27, 2020 01:06:38 am

Submitted by:

Jeevendra Jha

तेजस्वमी को मिली भाजयुमो की कमान, रवि महासचिव, राजीव को बनाया प्रवक्ता
संतोष बने रहेंगे संगठन मंत्री

jp_nadda.jpeg

,,,

बेंगलूरु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की नई टीम में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ी है। प्रदेश के चार नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। बेंगलूरु दक्षिण से लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्य (29) को पार्टी के युवा संगठन- भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी पूनम महाजन के पास थी। इसके अलावा पर्यटन व संस्कृति मंत्री सी टी रवि को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। साथ ही राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
भाजपा की नई टीम : कर्नाटक के चार नेताओं को मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने रहेंगे संतोष

राज्य के बीएल संतोष पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने रहेंगे। हाल के वर्षों में पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में राज्य के नेताओं को इतना प्रतिनिधित्व मिला है। पहले प्रदेश प्रभारी रहे तेलंगाना के मुरलीधर राव को फेरबदल में राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाया गया है। रवि से पहले राज्य के अनंत कुमार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे लेकिन उनकेे बाद से राज्य के किसी नेता के पास संगठन में राष्ट्रीय स्तर कोई बड़ा पद नहीं था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में पर्दे के पीछे चल रही खींचतान के बाद नई राष्ट्रीय टीम के गठन में संतोष का पलड़ा भारी रहा है। सूत्रों का कहना है कि संतोष की पहल पर ही राज्य से दो युवा नेताओं तेजस्वी और रवि को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो